लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: तेजस्वी बोले- 9 नवंबर को लालू जी की रिहाई और 10 को नीतीश जी की विदाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 23, 2020 14:27 IST

राजद नेता ने कहा कि कुछ लोग ​जाति के नाम पर, कुछ धर्म के नाम पर लड़ाएंगे लेकिन बिहार के लोग इस बार बेरोज़गारी, काम के मुद्दे पर लड़ेंगे। किसान और मज़दूर के मुद्दे पर लड़ेंगे। 9 नवंबर को लालू जी की रिहाई होगी, 9 नवंबर को मेरा जन्मदिन भी है। और 10 नवंबर को नीतीश जी की विदाई है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार जी थक गए हैं। उन्हें आराम की सख्त जरूरत है। 10 नवंबर को जनता रिटायर कर देगी। मेरी पहली कैबिनेट मीटिंग में मैं बिहार के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने के आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, कारखानों के अभाव, बेरोजगारी और अन्य राज्य के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

नवादाः बिहार के नवादा में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और जदयू पर हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार जी थक गए हैं। उन्हें आराम की सख्त जरूरत है। 10 नवंबर को जनता रिटायर कर देगी। 

राजद नेता ने कहा कि कुछ लोग ​जाति के नाम पर, कुछ धर्म के नाम पर लड़ाएंगे लेकिन बिहार के लोग इस बार बेरोज़गारी, काम के मुद्दे पर लड़ेंगे। किसान और मज़दूर के मुद्दे पर लड़ेंगे। 9 नवंबर को लालू जी की रिहाई होगी, 9 नवंबर को मेरा जन्मदिन भी है। और 10 नवंबर को नीतीश जी की विदाई है।

युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने के आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नवादा रैली में कहा कि अगर मैं सीएम बन जाता हूं, तो मेरी पहली कैबिनेट मीटिंग में मैं बिहार के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने के आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। बिहार में पीएम का सबसे ज्यादा स्वागत किया जाता है, लेकिन उन्हें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, कारखानों के अभाव, बेरोजगारी और अन्य राज्य के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

सीएम का कहना है कि बिहार एक लैंडलॉक राज्य है, इसलिए समुद्र के अभाव में कारखाने स्थापित नहीं किए जा सकते हैं। नीतीश जी, आप अब थक चुके हैं और बिहार को नहीं संभाल सकते। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा भी भूस्खलन वाले राज्य हैं, फिर भी हमारे लोग वहां काम करने के लिए जाते हैं क्योंकि उनके कारखाने हैं।

आशा है प्रधानमंत्री जी आज बिहारवासियों को बतायेंगे कि शिक्षा,स्वास्थ्य,नौकरी,रोजगार, कृषि,उद्योग जैसे क्षेत्रों में बिहार 15 वर्षों से JDU-BJP सरकार के बावजूद भी राष्ट्रीय औसत के सबसे निम्नतम स्तर पर क्यों है?40 में से 39 MP देने वाले बिहार को NDA ने बेरोजगारी के सिवाय क्या दिया?

हम सरकारी नौकरी दे रहे हैं, रोज़गार और सरकारी नौकरी में फर्क है। भाजपा जो कह रही है वो तो पकौड़ा बेचना भी हुआ। कोशिश करेगी, प्रयास करेगी। हम लोगों ने पहले भी भाजपा का एक साल में 2 करोड़ रोज़गार का वादा देख लिए। हमारी सरकार बिना भ्रष्टाचार पूरी पारदर्शिता से एक एक पैसा सही कार्य में लगाएगी, राज्य की उत्पादकता बढ़ाएगी, पूंजीपतियों को निवेश के लिए आकर्षित कर नए उद्योग लगाएगी और राज्य की आय कई गुणा बढ़ाएगी।

चीनी सैनिकों को हिन्दुस्तान की धरती से कब भगाया जायेगा: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से किया सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि हिन्दुस्तान की जमीन से चीन को कब भगाया जायेगा। गांधी ने बिहार के नवादा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हाल में बनाये गए कृषि संबंधी तीन कानूनों, जीएसटी, लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन और नोटबंदी सहित कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया।

रैली के दौरान गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बेरोजगार के मुद्दे को उठाया। गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में लोगों से पूछा, ‘‘नीतीश जी की सरकार कैसी लगी आप लोगों को? मोदी जी के भाषण कैसे लगे?’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मोदी जी ने कहा है कि बिहार के हमारे जो सैनिक शहीद हुए, उनके सामने प्रधानमंत्री अपना सिर झुकाते हैं...... पूरा देश बिहार के शहीदों के सामने झुकाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मगर सवाल ये है कि जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए, उस दिन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने क्या किया और क्या कहा?’’

गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारी जमीन पर चीन का कोई सैनिक नहीं है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘चीन ने हमारे 20 जवानों को शहीद किया और हमारी जमीन पर कब्जा किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर हिंदुस्तान की सेना का अपमान किया।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ बतायें कि चीन के सैनिकों को हिन्दुस्तान की धरती से कब भगाया जायेगा । ’’ गांधी ने लोगों से पूछा, ‘‘ नोटबंदी का क्या फायदा हुआ? ’’ उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब का पैसा हिंदुस्तान के अमीरों के खाते में गया और अंबानी एवं अडानी के लिए नरेंद्र मोदी रास्ता साफ कर रहे हैं।

गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले चुनाव में कहा था कि दो करोड़ लोगों को नौकरियां देंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या लोगों को नौकरियां मिलीं? उन्होंने कहा, ‘‘ किसी को नहीं मिली।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी सैनिकों, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापरियों आदि के सामने सिर झुकाने की बात करते हैं लेकिन काम अंबानी और अडाणी का करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी सिर आपके सामने झुकाएंगे, लेकिन काम किसी और का करेंगे । ’’

कांग्रेस के शासन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया और जब सरकार बनी, तो मध्यप्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ में कर्जा माफ किया है।’’ कृषि संबंधी हाल में बनाये गए तीन कानूनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मंडियां खत्म की जा रही हैं, न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त किया जा रहा है और आने वाले दिनों में आपके खेत भी छीन लिये जायेंगे, जिससे लाखों लोग बेरोजगार होंगे। प्रवासी मजदूरों के पलायन का मुद्दा उठाते हुए गांधी ने कहा कि इन मजदूरों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदद नहीं की। और यही सच्चाई है। कोरोना वायरस संकट पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 22 दिन में संकट समाप्त होने की बात की थी और ऐसा नहीं हुआ । उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बिहार सच्चाई को पहचानने जा रहा है। अब चाबी जनता के हाथ में है। इस बार बिहार नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को जवाब देने जा रहा है। ’’ 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो