लाइव न्यूज़ :

मोकामा से राजद उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 36 हजार वोटों से विजयी, जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 21:01 IST

पटना जिले में बिहार की राजनीति जिस बाहुबली की चर्चा अक्सर होती है वह हैं मोकामा से विधायक अनंत सिंह। अपना पहला चुनाव जदयू से लड़ने वाले अनंत सिंह ने इस बार राजद के टिकट से चुनाव लड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत सिंह की धमक बरकरार है। वह 36000 से ज्यादा वोटों से जीत गए। राजद प्रत्याशी सिंह ने जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया। उम्मीदवारों की बात की जाए तो मोकामा में अनंत कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है,वे राजद के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे।साल 2005 ,2010 और 2015 में वे जदयू के टिकट से चुनाव लड़े थे, इस बार उन्होंने राजद के टिकट से चुनाव लड़ जीत दर्ज की है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की हॉट सीट्स में से एक मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह की धमक बरकरार है। वह 36000 से ज्यादा वोटों से जीत गए। राजद प्रत्याशी सिंह ने जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया। 

अनंत सिंह को 78721 वोट, वहीं जदयू प्रत्याशी को 42964 मत मिले। पटना जिले में बिहार की राजनीति जिस बाहुबली की चर्चा अक्सर होती है वह हैं मोकामा से विधायक अनंत सिंह। अपना पहला चुनाव जदयू से लड़ने वाले अनंत सिंह ने इस बार राजद के टिकट से चुनाव लड़े थे।

विधानसभा चुनाव नतीजों में बाहुबली उम्मीदवारों की बात की जाए तो मोकामा में अनंत कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है,वे राजद के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे, उन्होंने जेडीयू के राजीव लोचन नारयण सिंह को हराया।अनंत सिंह मोकामा से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं, साल 2005 ,2010 और 2015 में वे जदयू के टिकट से चुनाव लड़े थे, इस बार उन्होंने राजद के टिकट से चुनाव लड़ जीत दर्ज की है।

2015 के चुनाव में उन्हें किसी भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया, लेकिन उसके बावजूद अनंत सिंह जीते और मोकामा से विधायक बने, 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार 18 हजार वोटों से हराया था। हालांकि अभी भी उन्हें उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।

बीर चंद पटेल मार्ग पर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जहां एक्जिट पोल के अनुमान आने के बाद पिछले तीन दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ था वहीं आज शुरुआती रूझानों के बाद वहां गहमागहमी बढ़ गई है और कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता चेहरे पर मुस्कान लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल खुद पार्टी कार्यालय में मौजूद थे और लगातार चुनावी नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।

बिहार भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा कि भाजपा और जदयू के गठबंधन ने ‘‘डबल इंजन’’ सरकारों की तरह काम किया है और राज्य की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को पता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही राज्य के विकास को गति दे सकते हैं। लिहाजा राज्य की जनता ने राजग पर पुन: अपना विश्वास जताया है।’’

नीतीश कुमार अपने आधिकारिक आवास पर है और चुनावी मतगणना पर नजर गड़ाए हुए हैं वहीं पार्टी के नेता धीरे-धीरे पार्टी कार्यालय पहुंचने लगे हैं। राजद और भाजपा का कार्यालय बेहद करीब है। बिहार प्रदेश जद(यू) अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें शुरुआत से ही भरोसा था कि राज्य की जनता सत्ताधारी गठबंधन के साथ है ताकि विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020अनंत सिंहआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील