लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः डेढ़ दर्जन छोटी पार्टियां, औंधे मुंह गिरी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और पुष्पम प्रिया चौधरी का बुरा हाल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2020 20:11 IST

चुनाव में छोटी पार्टियों को 10 से ज्यादा सीट मिलती नही दिख रही हैं. इस चुनाव में पुष्पम प्रिया चौधरी की द प्लूरल्स पार्टी सबसे नई पार्टी है. पुष्पम प्रिया चौधरी ने तो बकायदा खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार बताया था और वो दो सीटों से चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उनकी पार्टी को जमानत भी बचा पाना मुश्किल हो गया.

Open in App
ठळक मुद्दे चुनाव परिणाम को देखकर ऐसा लगता है कि अधिकतर छोटी पार्टियां इस चुनाव में औंधे मुंह गिरी हैं.उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी इस चुनाव में 134 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 20, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 5 और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा के चुनाव सभी छोटी पार्टियों ने जीत का दावा किया था. लेकिन चुनाव परिणाम को देखकर ऐसा लगता है कि अधिकतर छोटी पार्टियां इस चुनाव में औंधे मुंह गिरी हैं.

इस बार के चुनाव में छोटी पार्टियों को 10 से ज्यादा सीट मिलती नही दिख रही हैं. इस चुनाव में पुष्पम प्रिया चौधरी की द प्लूरल्स पार्टी सबसे नई पार्टी है. पुष्पम प्रिया चौधरी ने तो बकायदा खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार बताया था और वो दो सीटों से चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उनकी पार्टी को जमानत भी बचा पाना मुश्किल हो गया.

इसके अलावा कई और पार्टियां हैं, जिनमें उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी इस चुनाव में 134 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. इनके अलावा सुश्री मायावती की पार्टी बसपा 80 सीटों पर, समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक 25, सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 20, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 5 और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. ये सभी पार्टियां ग्रांड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट के बैनतर तले चुनाव लड रही थी.

इन पार्टियों के अलावा पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक), आजाद समाज पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, लोकतांत्रिक जनता दल समेत कई छोटी पार्टियां शामिल हैं. हालाकि सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सीमांच में अपना दमखम दिखाती नजर आ रही है. इसके अलावा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी इस चुनाव में 134 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, पार्टी के अध्यक्ष ने तो खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार बताया है. लेकिन इस चुनाव परिणाम में सबकी स्थिती बुरी दिखाई दे रही है. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020उपेंद्र कुशवाहाअसदुद्दीन ओवैसीमायावतीचिराग पासवानपुष्पम प्रिया चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतबंगाल चुनाव हार रहीं ममता बनर्जी?, उपेंद्र कुशवाहा और राजीव रंजन प्रसाद ने कहा-हारने के बाद दीदी कह सकें ईवीएम से छेड़छाड़, वीडियो

भारतबिहार विधान परिषद उपचुनावः उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को टिकट नहीं, बीजेपी के अरविंद शर्मा ने दाखिल किया नामांकन

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र