लाइव न्यूज़ :

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया Exit poll: सीएम नीतीश से आगे निकले तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री पद के लिए 44 फीसदी लोगों की पसंद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 7, 2020 19:57 IST

10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। बिहार में एनडीए बनाम महागठबंधन में टक्कर है। सीएम नीतीश के सामने तेजस्वी यादव है। मुख्यमंत्री पद में सीएम नीतीश को पीछे छोड़ दिए हैं। 44 प्रतिशत जनता ने पहली पसंद कहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे तीसरे और आखिरी चरण में शाम 6 बजे तक 55.34% मतदान हुआ है। बिहार में तीन चरण में मतदान संपंन्न हुआ। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक नीतीश कुमार को 35 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के उपयुक्त माना है। चिराग पासवान को 7 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा को 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

नई दिल्लीः भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में शाम 6 बजे तक 55.34% मतदान हुआ है। बिहार में तीन चरण में मतदान संपंन्न हुआ। 

10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। बिहार में एनडीए बनाम महागठबंधन में टक्कर है। सीएम नीतीश के सामने तेजस्वी यादव है। मुख्यमंत्री पद में सीएम नीतीश को पीछे छोड़ दिए हैं। 44 प्रतिशत जनता ने पहली पसंद कहा है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक नीतीश कुमार को 35 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के उपयुक्त माना है। चिराग पासवान को 7 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा को 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। महिला वोटर ने भी तेजस्वी को नीतीश से आगे रखा है। चिराग पासवान को महिलाओं ने तीसरी पसंद कहा है। बिहार का पूरा चुनाव इन्हीं दोनों नेताओं के इर्द-गिर्द सिमटा रहा है, यह नीतीश कुमार के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को 55.34 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ तथा आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शाम को 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में रात तक आंकड़ा बढ़ने की संभावना है और मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के करीब है।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 78 सीटों पर चुनाव हुआ और इस चरण में 1,204 उम्मीदवार मैदान में थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी 33,782 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ था। मतदान के लिए इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीनें लगाई गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020एग्जिट पोल्सनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप