लाइव न्यूज़ :

बिहारः सीवान में भाभी को वोट दिलाने आई 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, शव झाड़ी में फेंका, सड़क जाम

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2020 18:22 IST

मृतका गांव के स्वर्गीय भरत राय की 15 वर्षीया बेटी सुनीता बताई जा रही है. बच्ची अपनी भाभी के साथ कुमकुमपुर प्राथमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर वोट दिलवाने साथ में गई थी. भाभी के मतदान केन्द्र में जाते ही वह बाहर खड़ी हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी तरफ परिजनों ने मृतका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने की आशंका जताई है.परिजनों के अनुसार महिला जब वोट देकर बाहर निकली तो बच्ची वहां नहीं थी. महिला घर पहुंची तब सुनीता घर पर भी नहीं थी. खोजबीन की जा रही थी, तभी आज परिजनों को सूचना मिली कि मतदान केन्द्र के पीछे एक बच्ची का शव पड़ा है.

पटनाः बिहार के सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कुमकुमपुर गांव में अपने भाभी के साथ वोट देने गई एक 15 साल की नाबालिग के साथ मनचलों के द्वारा गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है.

हत्या के बाद उसके शव को झाड़ी में फेंक दिया. आज सुबह लोगों ने जब झाड़ी में शव को देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर विरोध के भी निशान दिख रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी कुछ बोलने से कतरा रही है.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतका अपनी भाभी को वोट दिलाने गई थी तभी अचानक गायब हो गई. बाद में आज उसका शव झाड़ी से बरामद किया गया.

शव मिलने के बाद एक तरफ जहां परिजनों में कोहराम मच गया

शव मिलने के बाद एक तरफ जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने मृतका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने की आशंका जताई है. मृतका गांव के स्वर्गीय भरत राय की 15 वर्षीया बेटी सुनीता बताई जा रही है. बच्ची अपनी भाभी के साथ कुमकुमपुर प्राथमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर वोट दिलवाने साथ में गई थी. भाभी के मतदान केन्द्र में जाते ही वह बाहर खड़ी हो गई.

परिजनों के अनुसार महिला जब वोट देकर बाहर निकली तो बच्ची वहां नहीं थी. महिला घर पहुंची तब सुनीता घर पर भी नहीं थी. उसने घरवालों को इसकी जानकारी दी. खोजबीन की जा रही थी, तभी आज परिजनों को सूचना मिली कि मतदान केन्द्र के पीछे एक बच्ची का शव पड़ा है. झाड़ियों में सिर वाला भाग रहने से पहले उसकी शिनाख्त नहीं हुई. बाद में जब परिजन वहां पहुंचे तो शव की पहचान कर विलाप शुरू कर दिया. इधर, स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल काटा.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की

लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ. फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बच्ची की दिनदहाडे़ हुई हत्या की खबर के बाद सनसनी फैल गई.

लोग घटनास्थल की तरफ दौड पडे़. घटनास्थल का दृश्य देख लोग सदमे की स्थिति में आ गए. लोगों का कहना था कि क्षेत्र में इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों की पुलिस को शीघ्र पहचान कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए.

लोगों में चर्चा है कि मतदान केन्द्र पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच कोई भी जबर्दस्ती से युवती की हत्या की हिमाकत नहीं करता. उनका कहना है कि कोई बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया. वहां दुष्कर्म के बाद हत्या कर डाली. घटनास्थल पर एक बडे़ भाग में जमीन पर विरोध के निशान दुष्कर्म की पुष्टि कर रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से घटना में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

टॅग्स :रेपबिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारहत्याकांडपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील