लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: NDA में मतभेद, नड्डा से मिले चिराग, सीट सीट शेयरिंग पर गतिरोध, 143 सीट पर लड़ेंगे चुनाव!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2020 21:25 IST

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पेशकश को स्वीकार किया जाए या फिर 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी योजना पर आगे बढ़ा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देलोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार रात भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। चिराग ने अल्टीमेटम दिया है कि बीजेपी सीटों के शेयरिंग पर जल्द फैसला करे वरना 143 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।जेडीयू लोक जनशक्ति पार्टी  के साथ गठबंधन नहीं चाहती है, इसलिए जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं।

नई दिल्लीः केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी इस बात पर विचार-विमर्श कर रही है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पेशकश को स्वीकार किया जाए या फिर 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी योजना पर आगे बढ़ा जाए।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि पार्टी कुछ ही दिनों में इस संबंध में फैसला ले सकती है। तीन चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण के लिये नामांकन की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मतभेद बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार रात भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि चिराग ने अल्टीमेटम दिया है कि बीजेपी सीटों के शेयरिंग पर जल्द फैसला करे वरना 143 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान चिराग ने कहा कि जेडीयू लोक जनशक्ति पार्टी  के साथ गठबंधन नहीं चाहती है, इसलिए जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं।

राजग के तीन साझेदार दलों जदयू, भाजपा और लोजपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। वैसे सूत्रों का कहना है कि लोजपा को लगभग 27 सीटों की पेशकश की गई है। साल 2015 में हुए पिछले चुनाव में लोजपा ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से दो सीटों पर उसे जीत मिली थी।

जदयू महागठबंधन की साझेदार थी, जिसने राजग को बुरी तरह हरा दिया था

उस समय जदयू महागठबंधन की साझेदार थी, जिसने राजग को बुरी तरह हरा दिया था। सूत्रों ने कहा कि लोजपा नेता इस बात से नाराज हैं कि पार्टी जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है, उन सीटों की पेशकश उसे नहीं की गई है। लोजपा ने उन खबरों को भी खारिज किया कि उसके छह लोकसभा सांसदों में से कुछ सांसद विधानसभा चुनाव में पार्टी के राजग से बाहर आने के खिलाफ हैं। पार्टी ने वैशाली से सांसद वीना देवी का वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का समर्थन किया है।

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा नेतृत्व की प्रशंसा कर संकेत दे रहे हैं कि अगर उनकी पार्टी जदयू के कोटे में जाने वाली सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला करती भी है तो भी भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी। सूत्रों ने कहा कि भाजपा ने भी राज्य की विधान परिषद में लोजपा को कुछ सीटों की पेशकश की है। पार्टी के संरक्षण तथा चिराग के पिता राम विलास पासवान के अस्पताल में भर्ती होने के चलते पार्टी के लिये गठबंधन साझेदारों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर स्वीकार्य समझौता करना अधिक मुश्किल हो गया है।

चिराग ने मंगलवार को दिल्ली के एक मंदिर जाकर अपने पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा चाहती है कि राजग अटूट रहे और इसके तीनों साझेदार मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ें। लोजपा के साथ जदयू के संबंध अच्छे नहीं कहे जा सकते।

वह लोजपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समझौता करने से भी इनकार कर चुका है। जदयू ने कहा है कि लोजपा का गठबंधन भाजपा के साथ है, न कि उसके साथ। बिहार में तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिये 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिये तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिये सात नवंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूलोक जनशक्ति पार्टीजेपी नड्डानीतीश कुमारचिराग पासवानरामविलास पासवानबिहारजीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील