Bihar assembly elections 2020: एनडीए में सीट बंटवारा, जदयू 122 और भाजपा 121 पर लड़ सकते हैं चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 6, 2020 03:26 PM2020-10-06T15:26:45+5:302020-10-06T15:43:08+5:30

सूत्रों ने बताया कि भाजपा और जदयू में सीट का बंटवारा 50ः50 फार्मूले के तहत हुआ है। यानी की जनता दल यूनाइटेड 122 और भारतीय जनता पार्टी 121 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पिछले कई दिन से एनडीए की बैठक हो रही है।

Bihar assembly elections 2020 nda bjp 121 jdu 122 nitish kumar jp nadda amit shah | Bihar assembly elections 2020: एनडीए में सीट बंटवारा, जदयू 122 और भाजपा 121 पर लड़ सकते हैं चुनाव

खबर यह है कि जदयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीट देगी। (file photo)

Highlightsभाजपा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। राजग ने बिहार में जद (यू) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव के लिए गठबंधन का नेता घोषित किया है।बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस, सुशील मोदी, संजय जायसवाल और भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।

पटनाः पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक हुई। बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस, सुशील मोदी, संजय जायसवाल और भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। राजग ने बिहार में जद (यू) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव के लिए गठबंधन का नेता घोषित किया है।

बैठक के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार NDA के नेता हैं, उनके नेतृत्व में बिहार में 'गठबंधन' की सभी बातें हो रही हैं। बिहार में बीजेपी उनके नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है और NDA 'गठबंधन' में वही रहेंगे जो नीतीश जी के नेतृत्व को राज्य में स्वीकार करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा और जदयू में सीट का बंटवारा 50ः50 फार्मूले के तहत हुआ है। यानी की जनता दल यूनाइटेड 122 और भारतीय जनता पार्टी 121 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पिछले कई दिन से एनडीए की बैठक हो रही है। भाजपा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। सीट का ऐलान कर दिया जाएगा। 

इस बीच खबर यह है कि जदयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीट देगी। विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश साहनी ने भी बीजेपी आलाकमान से सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की। माना जा रहा है कि उनको भी एनडीए में जगह मिल गई है. मुकेश साहनी की पार्टी को भी बीजेपी अपने कोटे से कुछ सीट देगी।

बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होंगे तथा 10 नवंबर को मतगणना होगी। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चलेगी। प्रदेश विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श करने तथा पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। इससे पहले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उस समय झटका लगा जब केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने राज्य में राजग से अलग होने का फैसला कर लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए। राजग ने अब तक अपने सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा नहीं की है। गठबंधन में लोजपा के नहीं रहने से ऐसी संभावना है कि भाजपा और जद (यू) समान रूप से सीटों का बंटवारा करेंगे तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नीत पार्टी हम के लिए कुछ सीटों को छोड़ा जा सकता है। एक सूत्र ने कहा कि दोनों प्रमुख दल 122-121 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं तथा मांझी के लिए 7 सीटें छोड़ी जाएंगी।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है। इससे पहले दिन में गृह मंत्री शाह और नड्डा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया। लोजपा ने भाजपा की सराहना की लेकिन कहा कि वह कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी।

Web Title: Bihar assembly elections 2020 nda bjp 121 jdu 122 nitish kumar jp nadda amit shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे