लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने जारी की 243 प्रत्याशियों की सूची, देखिए यहां लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2020 15:05 IST

बिहार विधानसभा चुनावः बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) पर होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में विकास करना ही महागठबंधन का उद्देश्य है।कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा और शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी को मैदान में उतारा है।राजद ने 58 यादव प्रत्याशियों को टिकट दिया है। अल्पसंख्यक को 15 टिकट दिए गए हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने सभी 243 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। राजद 144, कांग्रेस 70 और वाम दल 29 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वाम दलों को मिली 29 सीटों में से भाकपा को 6 सीटें, माकपा को 4, भाकपा माले को 19 सीटें दी गई हैं।

इस अवसर पर मौजूद राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि महागठबंधन वैचारिक और व्यावहारिक है। इसके उम्मीदवारों की सूची में समाज के सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के नेताओं में राजद से जगदानंद सिंह और सांसद मनोज झा, कांग्रेस से डॉ मदन मोहन झा, डॉ अखिलेश सिंह, भाकपा से रामबाबू कुंवर, माकपा से अरुण कुमार मिश्रा, भाकपा माले के केडी यादव मौजूद थे।

जगदानंद सिंह ने कहा कि यह केवल चुनाव लड़ने वालों की सूची नहीं

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि यह केवल चुनाव लड़ने वालों की सूची नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्षता को परिलक्षित करती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में विकास करना ही महागठबंधन का उद्देश्य है।

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) पर होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी। कांग्रेस ने दो दर्जन महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने तो अपने खाते की लगभग आधी सीटें सवर्णों के हवाले कर दी हैं। कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा और शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी को मैदान में उतारा है।

राजद ने 58 यादव प्रत्याशियों को टिकट दिया

राजद ने 58 यादव प्रत्याशियों को टिकट दिया है। अल्पसंख्यक को 15 टिकट दिए गए हैं। राजद की सूची में सवर्णों के हिस्से महज दर्जनभर सीटें आई हैं। वहीं, अति पिछड़ों को भी राजद ने खासी तरजीह दी है। इस समाज के हिस्से में राजद की 24 सीटें गई हैं। कुशवाहा समाज को 8 और वैश्य को सात सीट दी है।

कांग्रेस ने 70 सीट में से 32 सीट सवर्ग को दिया है। युवा पर फोकस किया है। दलित प्रत्याशी 10 के करीब हैं। 24 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। अति पिछड़ा वर्ग में 8 टिकट दिया है। इस बार कांग्रेस ने युवा और सवर्ण पर दांव खेला है। लोकसभा चुनाव में शकील अहमद के साथ पार्टी से निकाली गई भावना झा को कांग्रेस ने फिर से टिकट दे दिया है।