लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: भाजपा के खिलाफ चिराग, LJP ने उतारे तीन प्रत्याशी, पासवान के दमाद और भतीजा चुनावी मैदान में

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2020 17:29 IST

बिहार विधानसभा चुनावः लोजपा अब भाजपा की तीन सीटों पर भी अपने उम्मीदवार खड़ा करने जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राघोपुर से बृजनाथी सिंह के बेटे राकेश रोशन को लोजपा ने टिकट दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के साथ होने का भी दावा कर रही है और वह भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारने जा रही है.रामविलास पासवान के भतीजे व प्रिंस राज के भाई कृष्ण राज भी रोसड़ा से चुनावी मैदान में हैं. दूसरे चरण में लोजपा की ओर से जदयू की 42 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाने को बेताब लोजपा का का हाल यह है कि तुम्हीं से मोहब्बत और तुम्हीं से लड़ाई. वह भाजपा के साथ होने का भी दावा कर रही है और वह भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारने जा रही है.

लोजपा अगले दो दिनों में दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम तय कर देगी. फिलहाल पार्टी की ओर से विभिन्न विधानसभा के लिए सिंबल देना शुरू कर दिया गया है. लोजपा अब भाजपा की तीन सीटों पर भी अपने उम्मीदवार खड़ा करने जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राघोपुर से बृजनाथी सिंह के बेटे राकेश रोशन को लोजपा ने टिकट दिया है.

जबकि भागलपुर से डिप्टी मेयर रहे राकेश कुमार वर्मा लोजपा से लड़ रहे हैं. वहीं इस बार रामविलास पासवान के भतीजे व प्रिंस राज के भाई कृष्ण राज भी रोसड़ा से चुनावी मैदान में हैं. उपरोक्त तीनों सीटों पर भाजपा भी अपने उम्मीदवार खड़ा कर चुकी है.

वहीं दूसरे चरण में लोजपा की ओर से जदयू की 42 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी है. लोजपा ने जदयू की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा को खगड़िया से टिकट दिया है. वहीं, रामविलास पासवान के दामाद मृणाल पासवान को टिकट राजापाकड़ से टिकट दिया गया है.

इसके अलावा नाथनगर से अगर कुशवाहा, साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र विवेक, महुआ से संजय सिंह, समस्तीपुर से डा. संध्या देवी, एकमा से कामेश्वर कुशवाहा, अस्थामा से रमेश सिंह आदि को टिकट दिया गया है. इन सबके बीच लोजपा में भाजपा व राजद सहित अन्य दलों के बागी लगातार शामिल हो रहे हैं.

मंगलवार को प्रिंस राज ने डा. संध्या देवी, डा. उर्मिला सिन्हा व सुन देशवर राम को पार्टी की सदस्यता दिलाई. वे लोग अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर प्रिंस राज ने कहा कि कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020लोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवानचिराग पासवानजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत