लाइव न्यूज़ :

बिहार सहित उप चुनावों में कांग्रेस नहीं कर सकी कोई कमाल, नेतृत्व पर फिर उठे सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: November 10, 2020 18:45 IST

राजग और महा गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 1000 से काम है , वहीँ 33 ऐसी सीटें हैं जहाँ यह अंतर 2000 से काम है। ऐसी स्थिति में परिणाम कुछ भी हो सकता है और तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन को अभी भी उम्मीद है कि अंतिम चुनाव परिणाम आने तक तस्वीर बदलेगी। कांग्रेस को बिहार सहित देश भर के उप-चुनावों में भारी शिकस्त मिली है, जिसके कारण पार्टी के नेता खासे चिंतित हैं। मध्य प्रदेश में जहाँ कमलनाथ और दिग्विजय बड़े बड़े दावे कर रहे थे वहां पार्टी हाशिये पर कड़ी हो गयी। 

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों में तेजी से बदलते आंकड़ों के बावजूद महागठबंधन हार स्वीकार को तैयार नहीं है। महागठबंधन को अभी भी उम्मीद है कि अंतिम चुनाव परिणाम आने तक तस्वीर बदलेगी। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद की दलील थी कि  शाम 6 बजे तक 17 ऐसी सीटें हैं जहाँ राजग और महा गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 1000 से काम है , वहीँ 33 ऐसी सीटें हैं जहाँ यह अंतर 2000 से काम है। ऐसी स्थिति में परिणाम कुछ भी हो सकता है और तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।

लेकिन कांग्रेस को बिहार सहित देश भर के उप-चुनावों में भारी शिकस्त मिली है, जिसके कारण पार्टी के नेता खासे चिंतित हैं।  मध्य प्रदेश में जहाँ कमलनाथ और दिग्विजय बड़े बड़े दावे कर रहे थे वहां पार्टी हाशिये पर कड़ी हो गयी। 

गुजरात में प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बावजूद कांग्रेस कोई बदलाव नहीं कर सकी। उत्तर प्रदेश जहाँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी योगी के खिलाफ हर रोज़ हमला बोल रहीं थी वहां कांग्रेस को महज 8 फीसदी मतों पर संतोष करना पद रहा है।  यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि  उत्तर प्रदेश में कुछ ही समय बाद विशान सभा के चुनाव होने हैं।

प्रदेश में सपा और बसपा कांग्रेस से कहीं बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। बसपा को कल तक चुकी हुई पार्टी समझा जा रहा था , वह भी लगभग 18 फीसदी मत  कामयाब हुई है जबकि सपा 25 फीसदी से अधिक मत हासिल कर चुकी है।  

बारी बारी से चुनावों में पराजय का मुँह देखने वाली कांग्रेस और उसके नेता नहीं समझ पा रहे हैं कि  उनकी रणनीति में चूक कहाँ हो रही है।  बिहार में 2015 के चुनाव में 27 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस फिलहाल 20 -21 पर सिमटती नज़र आ रही है।

चुनाव के यह परिणाम उस समय आये हैं जब कांग्रेस राहुल गाँधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की क़बायत में जुटी है।  पार्टी के एक बड़े नेता में बिना अपने नाम का उल्लेख किये टिप्पणी की कि  राहुल के नेतृत्व में पार्टी लगातार चुनाव हार रही है।

राजस्थान और पंजाब में अशोक गेहलोत , सचिन पायलट और कैप्टन अमरिंदर सिंह के कारण सत्ता में आयी थी, जबकि मध्य प्रदेश में माहौल सत्तारुढ़ दल के खिलाफ था , जिसके कारण कांग्रेस सत्ता के निकट पहुंची।  पार्टी के इस नेता ने जोर देते हुए कहा कि  जब तक सही मंथन और ज़मीन पर पार्टी काम नहीं करती तब तक कोई चुनाव जीतना कांग्रेस के लिए महज़ कल्पना है।   

टॅग्स :बिहारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीबिहार विधान सभा चुनाव 2020राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?