लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: मतदान से पहले सोनिया गांधी का जनता के नाम संदेश, कहा- बदलाव की बयार, बिहार में बंदी सरकार, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2020 14:04 IST

सोनिया गांधी ने कहा कि आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी। किसान और युवा आज निराश है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है।बिहार की जनता की आवाज़ कांग्रेस महागठबंधन के साथ है।दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ एक नए बिहार के निर्माण के लिए बिहार की जनता तैयार है।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार की जनता के नाम संदेश जारी किया। वीडियो संदेश में कहा कि बिहार की पवित्र और ऐतिहासिक धरती को मैं नमन करती हूं। आज बिहार में सत्ता और अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है।

सोनिया गांधी ने कहा कि आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी। किसान और युवा आज निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। बिहार की जनता की आवाज़ कांग्रेस महागठबंधन के साथ है।

दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ एक नए बिहार के निर्माण के लिए बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है। बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निर्माण करें।

बिहार में बदलाव की बयार, जनता की आवाज महागठबंधन के साथ: सोनिया

सोनिया गांधी ने बिहार विधानासभा चुनाव में राज्य के मतदाओं से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है और लोगों की आवाज राजद, कांग्रेस एवं वाम दलों के गठबंधन के साथ है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र और बिहार में फिलहाल ‘बंदी सरकारें’ हैं जिन्होंने नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत-खलिहान बंदी और रोटी-रोजगारबंदी की है।

सोनिया ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से भटक गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी। मज़दूर आज मजबूर है। किसान आज परेशान है। नौजवान आज निराश है।’’ उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘अर्थव्यवस्था की नाज़ुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है। दलितों और महादलितों को बदहाली के कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है। समाज के पिछड़े वर्ग भी इसी बदहाली के शिकार हैं।’’

बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ

बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ है। यही है आज बिहार की पुकार। ’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली और बिहार की सरकारें, ‘बंदी सरकारें’ हैं - नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिक बंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसीलिए, बंदी सरकार के खिलाफ - अगली नस्ल और अगली फसल के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ अब बदलाव की बयार है। क्योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है। अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है।

सोनिया के मुताबिक, बिहार के हाथों में गुण है, हुनर है, ताकत है, निर्माण की शक्ति है, लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, भुखमरी ने उनकी आंखों में आंसू और पैरों में छाले दे दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जा सकते, उसे आंसुओं से कहना पड़ता है। भय, डर, खौफ, अपराध के आधार पर नीति और सरकारें खड़ी नहीं की जा सकतीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘बिहार भारत का आईना है, एक आशा है। भारत का विश्वास है, जोश है - जुनून है। बिहार के किसान, युवा, मजदूर, भाई और बहनें सिर्फ बिहार में नही बल्कि पूरे भारत और दुनिया के कोने कोने में हैं।

आज वही बिहार अपने गांव, कस्बे, शहरों, खेतों और खलिहानों में अपनी शान और भविष्य के लिए नए बदलाव को तैयार है।’’ सोनिया ने मतदाआों से अपील की, ‘‘ आज वक्त है - अंधेरे से उजाले की ओर, झूठ से सच की ओर, वर्तमान से भविष्य की ओर बढ़ने का। ज्ञान की धरती कहे जाने वाले बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निर्माण करें।’’

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?