लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha Election 2020: बिहार कांग्रेस बंटी दो खेमों में, सीट पर विवाद, सोनिया और राहुल गांधी नाराज

By शीलेष शर्मा | Updated: October 14, 2020 21:28 IST

बिहार विधानसभा चुनावः शक्ति सिंह गोहिल ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए उन नेताओं को चेतावनी तक दे दी है जो राजद के साथ मिल कर विधानसभा क्षेत्रों का बन्दर बाँट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकौन विधान सभा क्षेत्र आएगा को लेकर अभी भी खींचतान जारी है, जिससे कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व चिंतित है। गोहिल ने लोकमत से बातचीत करते हुए कहा कि हम ने कई दौर की बातचीत के बाद 70 सीटों पर राजद को तैयार किया था।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को काम पर लगाया है इनमें के सी वेणुगोपाल और राहुल के विश्वास पात्र के राजू शामिल हैं। 

नई दिल्लीः कांग्रेस और राजद  के बीच सीटों की संख्या को लेकर भले ही बात बन गयी हो लेकिन किसके हिस्से में कौन विधान सभा क्षेत्र आएगा को लेकर अभी भी खींचतान जारी है, जिससे कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व चिंतित है। 

चिंता का बड़ा कारण राज्य के काँग्रेसी नेताओं द्वारा आपस  में ही उलझना बताया जा रहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राज्य के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए उन नेताओं को चेतावनी तक दे दी है जो राजद के साथ मिल कर विधानसभा क्षेत्रों का बन्दर बाँट कर रहे हैं।

गोहिल ने लोकमत से बातचीत करते हुए कहा कि हम ने कई दौर की बातचीत के बाद 70 सीटों पर राजद को तैयार किया था, लेकिन हमारे अपने ही लोग पूर्व से बिना कोई सबक लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं।  उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी नेतृत्व ने इस समस्या से निपटने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को काम पर लगाया है इनमें के सी वेणुगोपाल और राहुल के विश्वास पात्र के राजू शामिल हैं। 

हैरानी की बात तो ये है कि पार्टी नेतृत्व ने सुरजेवाला के नेतृत्व में जो समिति गठित की उसमें सदानंद बाबू और अखिलेश सिंह जैसे नेताओं को किनारे कर दिया जिससे पार्टी का एक वर्ग काफी ना-खुश है। इन दो नेताओं के अलावा मीरा कुमार, निखिल कुमार, अनिल शर्मा, तारिक़ अनवर, शकील अहमद, शत्रुघ्न सिन्हा को समिति में जगह तो दी गयी लेकिन उनकी कोई पूछ नहीं हो रही है जिससे चुनाव के समय पार्टी खेमों में बंटी नज़र आ रही यही।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाआरजेडीकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह