लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: कांग्रेस-आरजेडी को सता रही है मतगणना के दौरान हेरा-फ़ेरी की आशंका, सुरजेवाला बोले- 35-40 सीट जीतेंगे

By शीलेष शर्मा | Updated: November 9, 2020 18:36 IST

कांग्रेस उप मुख्यमंत्री पद के लिये अपना दावा पेश करेगी। कांग्रेस के आंतरिक आंकलन के अनुसार कल चुनाव परिणामों में 35 से 40 सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना केंद्रों की चौकसी तथा संभावित मंत्रिपरिषद में दोनों दलों के बीच होने वाले बँटवारे को लेकर मंथन शुरू हो चुका है.केंद्रीय पर्यवेक्षक अविनाश पांडे ने लोकमत से बातचीत करते हुये कहा कि महागठबंधन की जीत तय है ,क्योंकि लोग बदलाव के पक्ष में हैं। हेरा -फ़ेरी करने की पुरजोर कोशिश करेंगे जिस पर निगाह रखने के लिये हमने ब्यूह रचना तैयार कर ली है।

नई दिल्लीः बिहार चुनाव के नतीजे भले ही मंगलवार को घोषित होंगे लेकिन कांग्रेस और आरजेडी ने मतगणना केंद्रों की चौकसी तथा संभावित मंत्रिपरिषद में दोनों दलों के बीच होने वाले बँटवारे को लेकर मंथन शुरू हो चुका है.

अविनाश पांडे और रणदीप सुरजेवालाकांग्रेस के राज्य के नेताओं से विचार विमर्श कर रहे हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उप मुख्यमंत्री पद के लिये अपना दावा पेश करेगी। कांग्रेस के आंतरिक आंकलन के अनुसार कल चुनाव परिणामों में 35 से 40 सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है।

पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अविनाश पांडे ने लोकमत से बातचीत करते हुये कहा कि महागठबंधन की जीत तय है ,क्योंकि लोग बदलाव के पक्ष में हैं। कांग्रेस इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर लगभग 40 सीटें जीतेगी ,लेकिन इस समय हमारी प्राथमिकता मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को लेकर है।

इसका बड़ा कारण भाजपा और जेडीयू मतगणना के समय हेरा -फ़ेरी करने की पुरजोर कोशिश करेंगे जिस पर निगाह रखने के लिये हमने ब्यूह रचना तैयार कर ली है। आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ता मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर तैनात रहेंगे ,एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जो कोई शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगा।

उन्होंने बताया कि परिणाम आने के बाद गठबंधन के सहयोगी सरकार के गठन पर चर्चा करेंगे। हालाँकि सूत्रों ने दावा किया कि कांग्रेस परिणामों के बाद जीती सीटों की संख्या के आधार पर उसी अनुपात में मंत्रिपरिषद में जगह देने की मांग करेगी ,इस सूत्र का यह भी कहना था कि परिणाम घोषित होने के बाद मंत्रिपरिषद के गठन में समय लग सकता है लेकिन मुख्यमंत्री और दो तीन मंत्री पहले शपथ ले सकते हैं और बाद में उसका विस्तार किये जाने की संभावना है।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआरजेडीरणदीप सुरजेवालानीतीश कुमारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए