लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections : चुनाव परिणाम से पहले नीतीश सरकार के दो मंत्रियों का पत्ता कटा, अशोक चौधरी और नीरज कुमार को हटाया, जानिए कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2020 17:02 IST

जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. अशोक चौधरी और वरिष्‍ठ नेता नीरज कुमार को उनके मंत्री पद से हटा दिया गया है. ऐसे में नीतीश सरकार के दो मंत्री आज से कैबिनेट का हिस्सा नहीं रहे. ये दोनों बिहार विधान परिषद के सदस्य थे. दोनों की सदस्यता छह मई 2020 को खत्म हो गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया गया है.संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य रहे बगैर कोई छह महीने से ज्यादा मंत्री पद पर नहीं रह सकता. अशोक चौधरी बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री और नीरज कुमार सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री थे.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बीच में ही नीतीश सरकार के दो मंत्रियों का पत्ता कट गया है. कल अंतिम चरण के लिए मतदान होगा और 10 नवंबर को नतीजे आएंगे. लेकिन इससे पहले नीतीश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया गया है.

जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. अशोक चौधरी और वरिष्‍ठ नेता नीरज कुमार को उनके मंत्री पद से हटा दिया गया है. ऐसे में नीतीश सरकार के दो मंत्री आज से कैबिनेट का हिस्सा नहीं रहे. ये दोनों बिहार विधान परिषद के सदस्य थे. दोनों की सदस्यता छह मई 2020 को खत्म हो गई थी.

संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य रहे बगैर कोई छह महीने से ज्यादा मंत्री पद पर नहीं रह सकता. ऐसे में डॉ. अशोक चौधरी और नीरज कुमार को मंत्री पद से संवैधानिक बाध्‍यता के चलते हटाया गया है. डॉ. अशोक चौधरी बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री और नीरज कुमार सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री थे.

राज्य सरकार के मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस बारे में गुरुवार की शाम आर्टिकिल 164 (4) के तहत अधिसूचना जारी की. अशोक चैधरी 2014 में विधान परिषद के सदस्य बने थे. विधान परिषद सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल पिछले मई महीने में खत्म हो गया था.

नीरज कुमार की सदस्यता भी छह मई को खत्म हो गई थी

नीरज कुमार की सदस्यता भी छह मई को खत्म हो गई थी. बिहार, देश के सात राज्‍यों में से एक है जहां द्वीसदनीय विधानमंडल है. विधानपरिषद उच्‍च सदन और विधानसभा निचला सदन होता है. छह मई 2020 को पटना स्‍नातक निर्वाचन सहित छह सीटें खाली हुई थीं, लेकिन कोरोना की वजह से इन सीटों पर चुनाव नहीं हो सका.

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ही स्‍नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 22 अक्‍टूबर को मतदान हुआ था. इसके परिणाम 12 नवम्‍बर को आने वाले हैं. नीरज कुमार भी इसमें उम्‍मीदवार हैं. नीरज कुमार जहां स्‍नातक निर्वाचन से विधान पार्षद थे, वहीं डा. अशोक चौधरी उच्‍च सदन के मनोनीत सदस्‍य थे.

उच्‍च सदन में 12 सीटों पर मनोनयन होना है. लेकिन एनडीए के तीन घटक दलों (भाजपा, जदयू और लोजपा) के बीच सहमति न बन पाने के चलते यह नहीं हो पाया. अब नई सरकार के गठन के बाद ही यह हो सकेगा. कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने एक ट्वीट कर दोनों मंत्रियों के कैबिनेट में बने रहने को असंवैधानिक बताया और राज्‍यपाल से दोनों को हटाने की मांग की थी. हालांकि नीरज कुमार ने बताया कि उन्‍होंने खुद इस बारे में कैबिनेट सचिव से बात की थी. उन्‍होंने उन्‍हें जानकारी दी थी कि प्रक्रिया जारी है और समय पर नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा.

नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार में प्रक्रियाओं का पालन होता है. लेकिन कुछ लोग अभी भी उसी दौर में जी रहे हैं जब नियमों की परवाह नहीं की जाती थी. उन्‍होंने कहा कि अब मैं कैबिनेट का हिस्‍सा नहीं हूं. यह स्‍वाभाविक और प्रावधानों के अंतर्गत है.

संबंधित विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. उधर, प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं के अनुसार दोनों मंत्रियों को उसी दिन इस्‍तीफा दे देना चाहिए था, जिस दिन उनकी सदस्‍यता खत्‍म हुई. छह महीने का प्रावधान नए मंत्रियों के लिए है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानीतीश कुमारजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी