लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: सीएम नीतीश ने लिखा पत्र, सभी को धन्यवाद, 15 वर्षों तक सेवा का मौका, जानिए क्या-क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2020 15:21 IST

कुमार ने पत्र में लिखा, ‘‘ मैं आपको धन्यवाद देना चाहूंगा कि आप सभी ने वर्ष 2005 से मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया। हमलोगों ने समाज में अमन-चैन और भाईचारे का वातावरण बनाया, डर का माहौल खत्म हुआ और सभी क्षेत्रों में विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’

Open in App
ठळक मुद्देवादा किया कि अगली बार सेवा का मौका मिलने पर वह सात निश्चय के द्वितीय चरण को लागू करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से राज्य में जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए काम हो रहा है।लोक शिकायत निवारण कानून के उपयोग से लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य की जनता के नाम पत्र लिखकर पिछले 15 वर्षों तक मौका देने के लिये लोगों के प्रति आभार प्रकट किया और वादा किया कि अगली बार सेवा का मौका मिलने पर वह सात निश्चय के द्वितीय चरण को लागू करेंगे।

कुमार ने पत्र में लिखा, ‘‘ मैं आपको धन्यवाद देना चाहूंगा कि आप सभी ने वर्ष 2005 से मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया। हमलोगों ने समाज में अमन-चैन और भाईचारे का वातावरण बनाया, डर का माहौल खत्म हुआ और सभी क्षेत्रों में विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’

उन्होंने वादा किया, ‘‘ यदि हमें अगली बार सेवा का मौका मिलता है तो हम सात निश्चय के द्वितीय चरण को लागू करेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इन निश्चयों में युवा शक्ति को हुनरबंद बनाने, महिलाओं को सक्षम एवं स्वावलंबी बनाने, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने, स्वच्छ एवं समृद्ध गांव तथा शहर बनाने, महत्वपूर्ण स्थानों तक सुलभ संपर्कता पहुंचाने के साथ-साथ मनुष्य एवं पशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का संकल्प है।’’

जदयू के नेता ने कहा, ‘‘ हमने हर समुदाय और समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया। खासकर महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए गए।’’ उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई है तथा पूर्ण शराब बंदी लागू की गई। कुमार ने कहा कि शराबबंदी के लिए तथा बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध सामाजिक अभियान चलाया गया है।

लोक शिकायत निवारण कानून के उपयोग से लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से राज्य में जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए काम हो रहा है।

उन्होंने शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के कार्यों से लेकर राज्य में सम्पर्क को बेहतर बनाने के लिये सड़कों और पुलों के निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के काल में लोगों को राहत पहुंचाने, जांच एवं चिकित्सा व्यवस्था के लिए काफी धनराशि खर्च की है। उन्होंने लोगों से कोविड-19 के के समय में लोगों से सचेत रहने की भी अपील की।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवजेडीयूआरजेडीसुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?