लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: औरंगाबाद में राजद की रैली, तेजस्वी यादव पर चप्पल फेंकी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 20, 2020 21:03 IST

राजद नेता मंच पर आकर बैठ गए। इसी बीच किसी शख्स ने दो बार प्रतिपक्ष नेता पर चप्पल उछाल दी। जो तेजस्वी को आकर लगी। रैली में हंगामा मच गया। 

Open in App
ठळक मुद्देशख्स यहीं नहीं माना और उसी समय उसने एक और चप्पल तेजस्वी की तरफ फेंक दी जो सीधे उनको जाकर लगी। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और ऐसे में जनता को चाहिए कि इस युवा विरोधी सरकार को वह हटा दे। सरकार ने गरीबी मिटाने के बदले गरीब को ही मिटा दिया। यह सरकार पिछले 15 साल में हर मोर्चे पर विफल रही है।

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद में आज एक सार्वजनिक रैली के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव पर चप्पल फेंकी गई। राजद नेता मंच पर आकर बैठ गए। इसी बीच किसी शख्स ने दो बार प्रतिपक्ष नेता पर चप्पल उछाल दी। जो तेजस्वी को आकर लगी। रैली में हंगामा मच गया। 

तेजस्वी मंच पर आकर बैठे और इस दौरान वे अपने कार्यकर्ताओं को कुछ निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान एक चप्पल उनकी तरफ फेंकी गई, इस दौरान तेजस्वी का ध्यान किसी और तरफ था और वे बच गए, चप्पल उनके पीछे जाकर गिरी लेकिन शख्स यहीं नहीं माना और उसी समय उसने एक और चप्पल तेजस्वी की तरफ फेंक दी जो सीधे उनको जाकर लगी।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य खोखला हो चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और ऐसे में जनता को चाहिए कि इस युवा विरोधी सरकार को वह हटा दे। बांका में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘ राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। भ्रष्टाचारियों ने पूरी तरह राज्य को खोखला कर दिया है। सरकार ने गरीबी मिटाने के बदले गरीब को ही मिटा दिया। यह सरकार पिछले 15 साल में हर मोर्चे पर विफल रही है।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जिस सरकार ने पंद्रह साल में रोज़गार नहीं दिया, वह अब क्या देगी? राजद नेता ने कहा ‘‘हम युवा विरोधी नीतीश सरकार को हटाएँगे और पहली कैबिनेट में पहली कलम से बेरोजगारों को 10 लाख नौकरियाँ देंगे।’’ महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि 400 रुपए से बढ़ा कर 1000 रुपये कर दी जाएगी और बिजली बिल आधा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन, सिंचाई और आधारभूत सरंचनाओं को पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में बिहार के 40 लाख मजदूर व कामगार अन्य प्रदेशों में फंसे थे लेकिन राज्य सरकार ने उनको वापस लाने की दिशा में किसी भी प्रकार कार्य नहीं किया। राजद नेता ने कहा, ‘‘समान काम पर समान वेतन हक़ और समानता के अधिकार की बात है। ये इंसाफ़ की बात है। दो शिक्षक जब एक ही विद्यालय में पढ़ा रहे हैं तो उनका वेतनमान अलग-अलग क्यों? हम यह विसंगति दूर करेंगे।’’

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?