लाइव न्यूज़ :

बिहारः कांग्रेस विधायक दल के नेता बने अजित शर्मा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले-नीतीश कुमार साथ आ सकते हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 13, 2020 21:53 IST

भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि हाईकमान बिहार कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता घोषित करे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुमति लेकर अजीत शर्मा कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त किए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे अजीत शर्मा नेता और आफाक आलम डिप्टी सीएलपी लीडर बनाए गए हैं। बिहार में पिछली बार नीतीश कुमार, राजद और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे और डेढ़ साल बाद सरकार बदल गई। नतीजे आए हैं उसमें न किसी को हराया है, न किसी को जिताया है। इसलिए किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

पटनाः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पटना में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। अजीत शर्मा नेता और आफाक आलम डिप्टी सीएलपी लीडर बनाए गए हैं। 

भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि हाईकमान बिहार कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता घोषित करे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुमति लेकर अजीत शर्मा कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता नियुक्त किए गए हैं। 

बिहार में पिछली बार नीतीश कुमार, राजद और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे और डेढ़ साल बाद सरकार बदल गई। अभी जो नतीजे आए हैं उसमें न किसी को हराया है, न किसी को जिताया है। इसलिए किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

बिहार कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता नियुक्त होने पर अजीत शर्मा ने कहा कि मैं सोनिया गांधी जी को और राहुल गांधी जी को धन्यवाद देता हूं। मैं बिहार की जनता के लिए विकास का काम करूंगा। मैं सदन में कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करूंगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि बिहार का जनादेश नीतीश के पक्ष में नहीं है और दोनों गठबंधनों के बीच मतों का अंतर बहुत ही मामूली है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जनादेश तो मुख्यमंत्री के पक्ष में नहीं है। यह बात सही है कि दोनों गठबंधनों के बीच बहुत ही मामूली अंतर है। हमें और बेहतर करना चाहिए था।’’

एक सवाल के जवाब में रमेश ने कहा, ‘‘मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि बिहार के लोगों ने रोजगार, पलायन और महागठबंधन की ओर से उठाए गए अन्य मुद्दों को नकारा है।’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘हम बिहार में अपने प्रदर्शन से निराश हैं। मुझे भरोसा है कि सीडब्ल्यूसी इसकी समीक्षा करेगी और बयान जारी करेगी।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘बिहार एक गरीब राज्य है। नीतीश कुमार 2005 से मुख्यमंत्री हैं। बिहार में चुनाव नतीजे बताते हैं कि जनादेश बदलाव के बहुत करीब आया। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। ’’ गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग 125 सीटें हासिल करके एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहा है। राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को 110 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इस गठबंधन में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटों पर जीत मिली। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील