लाइव न्यूज़ :

‘जंगलराज 15 सालों के 15 कांड’?, पोस्टर में राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी, भाग रहे दोनों!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2025 17:07 IST

Bihar Assembly Elections: मियांपुर नरसंहार, चंपा विश्वास कांड, चारा घोटाला, दवा घोटाला, बाढ़ राहत राशि घोटाला, लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार, नौकरी के बदले जमीन घोटाला, चरवाहा विद्यालय, शहाबुद्दीन का तेजाब हत्याकांड, बथानी टोला नरसंहार, शिल्पी जैन हत्याकांड, बारा नरसंहार, सेनारी नरसंहार, शंकर बिगहा नरसंहार और आखिर में अलकतरा घोटाले का भी जिक्र किया गया हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव को भैंस पर बैठे हुए दिखाया और हमला बोला गया था।Bihar Assembly Elections: इस तरह से कई मुद्दों को निशाने पर लेते हुए करारा हमला बोला गया है।Bihar Assembly Elections: चारा घोटाले और वंशवाद के मुद्दे को निशाने पर लेता दिखाई दिया था।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए और महागठबंधन के बीच पोस्टर वॉर छिड़ गया है। अब राजद के खिलाफ एनडीए का नया पोस्टर सामने आया है। राजद प्रमुख लालू यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शासनकाल पर किया गया पोस्टर वॉर अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है। पोस्टर का शीर्षक ‘जंगलराज 15 सालों के 15 कांड’ दिया गया, जिसके बाद से सियासी खलबली मच गई है। पोस्टर में राजद प्रमुख लालू यादव और उनके छोटे बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी हुई है। दोनों भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

साथ ही इस पोस्टर 15 साल में जितने भी बड़े-बड़े कांड किए गए, उसकी सूची तैयार की गई है और जमकर हमला बोला गया है। पटना का इनकम टैक्स गोलंबर पोस्टर से पट गया है, जिसमें लालू-राबड़ी शासनकाल पर किए गए हमले को लेकर पोस्टर पर सभी का ध्यान चली जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भैंस पर बैठे हुए दिखाया गया था और हमला बोला गया था।

वहीं, पोस्टर में जिन मामलों की सूची तैयार की गई है, उनमें शामिल है, मियांपुर नरसंहार, चंपा विश्वास कांड, चारा घोटाला, दवा घोटाला, बाढ़ राहत राशि घोटाला, लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार, नौकरी के बदले जमीन घोटाला, चरवाहा विद्यालय, शहाबुद्दीन का तेजाब हत्याकांड, बथानी टोला नरसंहार, शिल्पी जैन हत्याकांड, बारा नरसंहार, सेनारी नरसंहार, शंकर बिगहा नरसंहार और आखिर में अलकतरा घोटाले का भी जिक्र किया गया हैं। इस तरह से कई मुद्दों को निशाने पर लेते हुए करारा हमला बोला गया है।

इसके पहले एक पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू यादव को भैंस पर बैठे और मुंह में चारा चबाते हुए दिखाया गया था। तेजस्वी यादव को उनके आगे बैठे दिखाया गया था। इस पर लिखा गया था- “मेरा बाप चारा चोर, मुझे वोट दो।” यह पोस्टर साफ तौर पर चारा घोटाले और वंशवाद के मुद्दे को निशाने पर लेता दिखाई दिया था।

चुनाव के कुछ महीने बाकी हैं और पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। उल्लेखनीय है कि बिहार की सियासत में इस तरह के पोस्टर वॉर नई बात नहीं है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियों और परिवार को निशाना बनाना चुनावी माहौल को और तनावपूर्ण बना रहा है। बीते दिनों बिहार में विभिन्न आयोगों के गठन में एनडीए से संबंधित राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के दामाद की जिस प्रकार एंट्री हुई है, उस पर राजद ने भी कई पोस्ट शहर की चौक चौराहों पर लगाए हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाBihar BJPलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील