लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Election Updates: 5 पांडवों की गारंटी?, पिछड़े वर्ग को 1000000 रुपये, 10 नए औद्योगिक पार्क और ‘केजी’ से ‘पीजी’ तक मुफ्त शिक्षा, बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2025 11:31 IST

Bihar Assembly Election LIVE Updates: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार का घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, नीतीश कुमार के विश्वास और एकीकृत बिहार के विजन का प्रतीक है।

Open in App
ठळक मुद्देघोषणापत्र मज़बूत एकता के ज़रिए विकसित बिहार के सपने को साकार करने का रोडमैप है।सम्राट चौधरी, जीतन राम माधी और गठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घोषणापत्र जारी किया।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को अगले महीने होने वाले 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घोषणापत्र जारी किया। पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान, सम्राट चौधरी, जीतन राम माधी और गठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद थे। मुख्य घोषणापत्र को "पाँच पांडवों की गारंटी" का प्रतिनिधित्व बताते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार का घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, नीतीश कुमार के विश्वास और एकीकृत बिहार के विजन का प्रतीक है। यह घोषणापत्र मज़बूत एकता के ज़रिए विकसित बिहार के सपने को साकार करने का रोडमैप है।

Bihar Assembly Election LIVE Updates: मुख्य बातें

पर्यटन से रोजगार, संस्कृति से पहचान।

गया में विष्णुपद, बोधगया में महाबोधि कॉरिडोर, मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी और रामायण, जैन, बौद्ध व गंगा सर्किट का विकास।

अति पिछड़ा वर्ग की विभिन्न श्रेणियों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद।

सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में हम एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे।

प्रत्येक जिले में विशाल कौशल केंद्रों को वैश्विक कौशल केंद्रों में बदलने का वादा किया गया है।

करोड़पति महिला उद्यमी बनाने के लिए काम करेगा। 

बिहार में सात एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।

पटना के अलावा बिहार के चार और शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी। 

बिहार में दस नए औद्योगिक पार्क खोले जाएंगे। 

बिहार में सत्ता में आने पर राजग पांच साल में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करेगा।

 राजग के सत्ता में आने पर बिहार में ‘केजी’ से ‘पीजी’ तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

बिहार में राजग सत्ता में आया तो हर जिले में विनिर्माण इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

बिहार को दुनिया की शिक्षा राजधानी बनाने का लक्ष्य — एजुकेशन सिटी और विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज़ के कैंपस। यह दृष्टि है, जो बिहार को सिर्फ राज्य नहीं, ज्ञान केंद्र बनाएगी।

हर स्वीकृत जिले में मेडिकल कॉलेज और एक विश्वस्तरीय मेडिसिटी। बिहार अब इलाज के लिए बाहर जाने वाला नहीं, दूसरों को इलाज देने वाला राज्य बनेगा।

50 लाख पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज और सामाजिक सुरक्षा पेंशन।

औद्योगिक विकास से ही नौकरियां बढ़ेंगी। इसलिए एनडीए हर जिले में फैक्ट्री, 10 बड़े औद्योगिक पार्क और डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करेगी।

पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर — यहां होंगे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधाएं।

एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए हर अनुमंडल में आवासीय विद्यालय।

एनडीए का संकल्प — समृद्ध किसान, मजबूत बिहार

किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000

मछली पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000

सहायता राशि पंचायत स्तर पर प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश।

₹2 लाख की आर्थिक सहायता के साथ NDA सरकार ने नारी-शक्ति को नई उड़ान दी है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए युवाओं और महिलाओं को लेकर बड़े वादे किए। राजग ने दावा किया कि इस राज्य में उसके सत्ता में आने पर हर युवा के ‘‘सुनहरे भविष्य की गारंटी’’ दी जाएगी, जबकि महिलाओं को ‘‘समृद्धि और आत्मनिर्भरता’’ के मार्ग पर आगे बढ़ाया जाएगा।

घोषणापत्र में कहा गया है कि राजग एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए राज्य में कौशल जनगणना कराई जाएगी और कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, हर जिले में विशाल कौशल केंद्र स्थापित कर बिहार को वैश्विक कौशल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

महिलाओं के लिए राजग ने ‘‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’’ की घोषणा की है, जिसके तहत महिलाओं को दो लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य की अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने में मदद करेगी।

पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति मंच (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद थे। कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और भाजपा के वरिष्ठ संगठन महामंत्री विनोद तावड़े भी थे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जेपी नड्डानीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहाचिराग पासवानजीतन राम मांझीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील