लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Bihar: पटना में पीएम मोदी करेंगे रोड शो, राज्य में कई रैलियों में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2025 09:44 IST

Bihar Assembly Election 2025: गांधी मैदान के समीप उद्योग भवन तक जाएगा। बाद में मोदी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे।

Open in App

Bihar Assembly Election 2025:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बिहार में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पटना में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे तथा शाम को राजधानी पटना में रोड शो में शामिल होंगे। बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए दो चरण में चुनाव होने हैं। पहले चरण में छह नवंबर को 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को शेष सीट पर वोट डाले जाएंगे।

प्रधानमंत्री का पटना में यह तीसरा रोड शो होगा। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान और इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रोड शो किया था। प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम से पहले मोदी राज्य की राजधानी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री का रोड शो शाम को दिनकर गोलंबर से शुरू होगा, जो ठाकुरबाड़ी रोड और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के समीप उद्योग भवन तक जाएगा। बाद में मोदी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे।

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी क्रमशः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई जनसभाएं करेंगे। गांधी बेगूसराय और खगड़िया में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि शाह मुजफ्फरपुर और वैशाली में जनसभाएं करेंगे। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO