लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: बंगाल के चंद्रकांता खादी की धूम, धोती, कुर्ता, पायजामा, टोपी, बंडी और गमछा की मांग

By भाषा | Updated: September 29, 2020 14:07 IST

बिहार में 2015 में हुये विधानसभा चुनावों के दौरान चंद्रकांता खादी की जबरदस्त बिक्री हुयी थी, इससे व्यापारी इस बार भी आशा लगो हुए हैं। बिहार में राजनेता और उनके समर्थक बंगाल के हल्की चंद्रकांता खादी से बने धोती, कुर्ता, पायजामा, टोपी, बंडी और गमछा पहनना पसंद करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल के चंद्रकांता खादी के प्रति झुकाव देखते हुए व्यापारियों ने आगामी बिहार चुनावों के लिए सामान मंगाना शुरू कर दिया है।भागलपुर, कहलगांव, मुंगेर, खगड़िया, पूर्णिया, बेगूसराय और बांका के लोगों ने चंद्रकांता खादी के कपड़े मंगाना शुरू कर दिया है। लोग बंगाली कपड़े के लिए भागलपुर खादी ग्राम उद्योग को अपना ऑर्डर दे रहे हैं।

भागलपुरः बिहार का भागलपुर जिला अपने रेशम और खादी के कपड़ों की गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां के लोगों का पश्चिम बंगाल के चंद्रकांता खादी के प्रति झुकाव देखते हुए व्यापारियों ने आगामी बिहार चुनावों के लिए सामान मंगाना शुरू कर दिया है।

बिहार में 2015 में हुये विधानसभा चुनावों के दौरान चंद्रकांता खादी की जबरदस्त बिक्री हुयी थी, इससे व्यापारी इस बार भी आशा लगो हुए हैं। बिहार में राजनेता और उनके समर्थक बंगाल के हल्की चंद्रकांता खादी से बने धोती, कुर्ता, पायजामा, टोपी, बंडी और गमछा पहनना पसंद करते हैं।

भागलपुर, कहलगांव, मुंगेर, खगड़िया, पूर्णिया, बेगूसराय और बांका के लोगों ने चंद्रकांता खादी के कपड़े मंगाना शुरू कर दिया है। लोग बंगाली कपड़े के लिए भागलपुर खादी ग्राम उद्योग को अपना ऑर्डर दे रहे हैं। व्यापारियों ने विभिन्न रंगों के चंद्रकांता खादी से बने बंडी का भंडारण करना शुरू कर दिया है, जो आमतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहनते हैं।

भागलपुर खादी ग्राम उद्योग के महासचिव वरुण कुमार सिंह ने बंगाल के चंद्रकांता कपड़ों से बने परिधानों की बढ़ती मांग के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'हमने चंद्रकांता का स्टॉक अलग-अलग जिलों में भेजना शुरू कर दिया है।'

उन्होंने कहा कि भागलपुर के रेशम और खादी वस्त्रों की तुलना में, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेरहामपुर में निर्मित हल्की और नरम चंद्रकांता खादी ग्राहकों को अधिक पसंद आती है। सिंह ने कहा कि राजनीति में युवाओं में बंगाल की चंद्रकांता खादी से बनी चीजों की खासी धूम है। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाजेडीयूनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब