लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: सुशील मोदी ने लोजपा को कहा-वोट कटवा, जरूरत से ज्यादा मांग रहे थे सीट, दो भी नहीं जीत पाएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2020 16:00 IST

बिहार विधानसभा चुनावः सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अमित शाह और प्रधानमंत्री लोजपा को रोकने वाले कौन होते हैं. चुनाव अलग लड़ने का फैसला लोजपा है. उन्होंने कहा कि लोजपा के कई नेताओं का बयान आया है. वह जानबूझकर भ्रम में डाल रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे लोजपा और भाजपा के बीच सीट बंटवारे पर सुशील कुमार मोदी ने चिराग पासवान की पोल खोल दी. वोट कटवा पार्टी लोजपा सरकार बनाने का दावा कर रही है, लेकिन वह 2 सीट भी नहीं जीत पाएगी.लोजपा के कई नेताओं का बयान आया है. वह जानबूझकर भ्रम में डाल रहे हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर से चिराग पासवान पर हमला बोला हैं. उन्होंने कहा कि वोट कटवा पार्टी लोजपा सरकार बनाने का दावा कर रही है, लेकिन वह 2 सीट भी नहीं जीत पाएगी.

इसके साथ ही लोजपा और भाजपा के बीच सीट बंटवारे पर सुशील कुमार मोदी ने चिराग पासवान की पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान जरूरत से ज्यादा सीटें मांग रहे थे, जो देना संभव नहीं था. उन्होंने कहा कि लोजपा के कुछ नेता यह भ्रम फैला रहे हैं कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने चिराग पासवान को नहीं रोका, इसलिए बिहार चुनाव में चिराग पासवान गठबंधन से बाहर हो गए.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अमित शाह और प्रधानमंत्री लोजपा को रोकने वाले कौन होते हैं. चुनाव अलग लड़ने का फैसला लोजपा है. उन्होंने कहा कि लोजपा के कई नेताओं का बयान आया है. वह जानबूझकर भ्रम में डाल रहे हैं. जितना हम सीटें देना चाहते थे उससे वह अधिक सीटें लोजपा मांग रही थी. जिसके कारण वार्ता टूट गई.

प्रधानमंत्री और अमित शाह को आगे आकर चिराग पासवान को रोकना चाहिए था

सुशील मोदी ने कहा कि कुछ नेता यह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री और अमित शाह को आगे आकर चिराग पासवान को रोकना चाहिए था, लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह कौन होते हैं, चिराग को रोकने वाले. लोकतंत्र में हर पार्टी को निर्णय लेने का अधिकार है.

लोजपा अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहती तो यह साफ तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के निर्णय का विरोध है. उन्होंने यह भी कहा कि आखिर यह कैसी राजनीति है कि एक तरफ तो चिराग मोदी की बड़ाई करते हैं, मोदी में विश्वास दिखाते हैं और दूसरी तरफ मोदी की ओर से ही नीतीश के प्रति विश्वास व्यक्त किए जाने के बाद भी राज्य के मुख्यमंत्री पद का विरोध करते हैं.  सुशील मोदी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि लोजपा इस बार सिर्फ वोट कटवा पार्टी साबित होगी.

इनका एक ही मकसद है कि राज्य में एनडीए की सरकार नहीं बनने देना. लोजपा ने एनडीए से अलग होकर यह साबित भी कर दिया है. चिराग पासवान जान बूझकर कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने नहीं रोका. कभी कहते है कि नीतीश कुमार को वह बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे. इसका सीधा मतलब है कि वह प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के निर्णय का विरोध कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि आखिर यह कैसी राजनीति है कि एक तरफ मोदी की तारीफ करते हैं और मोदी के द्वारा विश्वास व्यक्त किए गए नीतीश कुमार का विरोध करते हैं. सुशील मोदी ने स्पष्ट किया कि यह वोट कटवा है और इनका एक ही मकसद है कि राज में एनडीए की सरकार नहीं बने. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार ने एनडीए की सरकार किसी भी हालत में बनेगी.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाचिराग पासवानसुशील कुमार मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारअमित शाहलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील