लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: बीजेपी ने अगर बिहार में जीत ली JDU से ज्यादा सीटें तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री, अमित शाह ने दिया जवाब

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2020 07:55 IST

Bihar Assembly Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं। इस बार बीजेपी 121 और जेडीयू 122 सीटों पर बिहार में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, जेडीयू एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सवालों पर दिया जवाबचिराग पासवान के अलग होने पर शाह ने कहा- 'ये एलजेपी का फैसला है, हमारा नहीं'

Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी अगर जेडीयू से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहती है तो भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। अमित शाह ने दावा किया एनडीए गठबंधन बिहार चुनाव में दो तिहाई सीटें जीतने में कामयाब होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि बीजेपी पहले ही नीतीश कुमार को सीएम का चेहरा घोषित कर चुकी है। इसलिए इसमें बदलाव का कोई सवाल भी नहीं है।

अमित शाह ने सीएनएन न्यूज 18 से बातचीत में कहा, 'कोई अगर-मगर का सवाल पैदा नहीं होता है। नीतीश कुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे। हमने इस बारे में घोषणा कर दी है और हम इस पर कायम हैं।' 

शाह ने कहा कि जो कोई भी भ्रांतियां फैला रहा है उस पर वे विराम लगा रहे हैं। अमित शाह ने आगे कहा कि बिहार के लोगों को डबल इंजन की सरकार मिलेगी। इसमें एक बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली होगी तो वहीं दूसरी सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री केंद्र में कर रहे हैं।

चिराग पासवान के अलग होने पर शाह का जवाब

अमित शाह ने लोक जनशक्ति के बिहार चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एलजेपी को पर्याप्त सीटें दी गई थी लेकिन फिर भी उन्होंने अलग होने का फैसला किया। अमित शाह ने कहा, 'ये उनका फैसला था, हमारा नहीं।'

बता दें कि एलजेपी इस बार बिहार चुनाव में एनडीए का हिस्सा नहीं है और अलग होकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, एलजेपी ने बीजेपी के उम्मीदवारों का समर्थन देने की भी बात की है। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को एलान किया कि जमुई से बीजेपी की उम्मीदवार श्रेयसी सिंह का समर्थन करेंगे।

चिराग ने साथ ही नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा और कहा कि जेडीयू के लिए वोट करने का मतलब राज्य को और पीछे धकेलना है। चिराग पासवान ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है।

चिराग को लेकर अमित शाह का बयान उस समय आया है जब हाल में एलजेपी अध्यक्ष ने खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया था। हालांकि, इसके ठीक बाद बीजेपी की ओर से कहा गया कि एलजेपी बिहार में कोई प्रभाव पैदा नहीं कर सकेगी। प्रकाश जावड़ेकर ने ये भी कहा कि LJP बिहार के चुनावों में सिर्फ एक वोट कटवा पार्टी बनकर रह जाएगी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चिराग पासवानजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो