लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Deputy Speaker: बिहार में फिर हलचल!, उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अचानक पद से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है घटनाक्रम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2024 14:27 IST

Bihar Assembly Deputy Speaker: महेश्वर हजारी ने कहा कि आज शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मैंने फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहम समर्पित सिपाही हैं और आलाकमान का जो निर्देश होगा, हम वही काम करेंगे।महेश्वर हजारी को जल्द ही नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जायेगा। महेश्वर हजारी पहले भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भवन निर्माण मंत्री रह चुके हैं।

Bihar Assembly Deputy Speaker: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने बुधवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया। कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हजारी ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया है। महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर के बाद कहा कि उन्होंने आलाकमान के नॉलेज में देने के बाद पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और पार्टी आलाकमान का जो निर्देश होगा, हम वही काम करेंगे।

महेश्वर हजारी ने कहा कि आज शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मैंने फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हजारी ने कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है, पार्टी का जैसा निर्देश होगा हम वही करेंगे। आलाकमान के हर निर्देश का पालन होगा, हम बिल्कुल नाराज नहीं है। वहीं, जदयू सूत्रों ने बताया कि महेश्वर हजारी को जल्द ही नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जायेगा। इसके कारण ही उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

महेश्वर हजारी पहले भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भवन निर्माण मंत्री रह चुके हैं। बता दें कि नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना अभी बाकी है। फिलहाल सरकार में सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं। इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। नये मंत्रिमंडल में महेश्वर हजारी दलित तबके का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

 

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील