बिहार विधानसभाः कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी के मुद्दे पर किया जमकर हंगामा, भाजपा ने बिजली बिल को लेकर सरकार को घेरा

By एस पी सिन्हा | Published: March 27, 2023 04:05 PM2023-03-27T16:05:14+5:302023-03-27T16:08:08+5:30

Bihar Assembly: कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने का सवाल उठाया। सभी सदस्य वेल में पहुंच गए। सभी सदस्य वेल में पोस्टर लहराने लगे।

Bihar Assembly Congress MLAs created ruckus issue Rahul Gandhi BJP surrounded government regarding electricity bill | बिहार विधानसभाः कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी के मुद्दे पर किया जमकर हंगामा, भाजपा ने बिजली बिल को लेकर सरकार को घेरा

विजय कुमार सिन्हा ने सदन में कहा कि बिजली की दर में भारी बढ़तरी हुई है।

Highlightsविधायकों और विधान पार्षदों ने सदन के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विजय कुमार सिन्हा ने सदन में कहा कि बिजली की दर में भारी बढ़तरी हुई है।

पटनाः बिहार विधानसभा में सोमवार को राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के सभी विधायक काली पट्टी लगाकार व काले कपड़ा पहनकर सदन पहुंचे थे। विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। इसके पहले महागठबंधन के विधायकों और विधान पार्षदों ने सदन के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में कहा कि बिजली की दर में भारी बढ़तरी हुई है। लोग आंदोलन की तैयारी में हैं। सरकार इस पर जवाब दे। उर्जा मंत्री बोले थे कि बिजली के बढ़े दर से आम लोग परेशान नहीं होंगे।

लेकिन यहां तो आम और खास सभी लोग परेशान हैं। वहीं कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने का सवाल उठाया। इसके बाद सभी सदस्य वेल में पहुंच गए। सभी सदस्य वेल में पोस्टर लहराने लगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मार्शल को आदेश दिया कि सभी से पोस्टर ले लें।

इसके बाद भाजपा विधायक भी वेल में पहुंच गए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को वेल में बुला लिया गया। साथ ही दोनों दल के विधायकों से कहा कि आप लोग अपनी सीट पर जाएं। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य किया गया। इसके बाद सवाल जवाब शुरू हुआ। इसके बाद कार्यवाही से भाजपा विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

वहीं, प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शकील अहमद खां का सवाल था। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आपके सवाल का जवाब आया हुआ है, आप पूरक पूछें। इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि जवाब एक बार पढ़वा दिया जाय, क्योंकि वे ऑन लाइन देख नहीं पाये हैं। बस क्या था, विधानसभा अध्यक्ष ने काले पोशाक में खड़े शकील अहमद पर तंज कसा।

सदन में काली पोशाक पहने खड़े कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान से विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप जिस स्वरूप में हैं, स्वाभाविक है कि आप जवाब नहीं देखे होंगे। एक तरह से विधानसभा अध्यक्ष ने पोशाक पर चुटकी ली। फिर कहा कि मंत्री जी ये जवाब नहीं देखे हैं, आप पढ़ दीजिए। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के बाद वित्त मंत्री विजय चौधरी ने जवाब पढ़ा।

Web Title: Bihar Assembly Congress MLAs created ruckus issue Rahul Gandhi BJP surrounded government regarding electricity bill

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे