लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनावः राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा-हार-जीत जनता तय करेगी, इंतजार कीजिए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2021 17:42 IST

Bihar assembly by-elections: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि लालू यादव जी देश के वयोवृद्ध नेता हैं और उनका सम्मान करते हैं। हर दल के नेता उनकी ओर देखते हैं और उनसे सीखने की कोशिश करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर भी निशाना साधा था।लालू प्रसाद का सम्मान करती है तथा उपचुनावों में फैसला जनता करेगी।कई राज्यों में देखिए, लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के संदर्भ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के एक बयान को लेकर सोमवार को किसी भी तरह से पलटवार करने से परहेज किया और सिर्फ यह कहा कि वह लालू प्रसाद का सम्मान करती है तथा उपचुनावों में फैसला जनता करेगी।

 

लालू ने सहयोगी के तौर पर कांग्रेस की उपयोगिता पर रविवार को सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या राजद को विधानसभा उपचुनावों में एक सीट कांग्रेस के लिये छोड़ देनी चाहिए, ताकि वह वहां अपनी जमानत जब्त करा ले। उन्होंने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर भी निशाना साधा था।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लालू जी देश के वयोवृद्ध नेता हैं और उनका सम्मान करते हैं। हर दल के नेता उनकी ओर देखते हैं और उनसे सीखने की कोशिश करते हैं। जहां तक उपचुनाव की बात है, तो दोनों सीटों पर (हार-जीत) जनता तय करेगी।’’

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी प्रतिक्रिया देगी। यह पूछे जाने पर कि सहयोगी दल, कांग्रेस को महत्व क्यों नहीं दे रहे, तो खेड़ा ने कहा, ‘‘कई राज्यों में देखिए, लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उस बारे में हमसे कोई सवाल नहीं किया जाता।

लेकिन कहीं किसी ने कुछ कह दिया तो फिर हमसे पूछा जाता है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘गुजरात में भाजपा के नेताओं की लंबी सूची है, जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। गोवा में पूरी आम आदमी पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गई। इस बारे में तो चर्चा नहीं होती।’’ 

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनालालू प्रसाद यादवकांग्रेसआरजेडीतेजस्वी यादवPawan Khera
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील