लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के परिवार की गाड़ी का नहीं काटा चालान, नप गए दारोगा और सिपाही

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2019 20:20 IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे का यातायात नियमों के उल्लंघन करने के मामले में चालान कटा लेकिन वह गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस पर पुलिसवालों पर कार्रवाई का चाबुक चला है।

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के परिवार की गाड़ी को नहीं रोकना दो पुलिसवालों के लिए खासा महंगा पड़ गया. अश्विनी चौबे के बेटे को काला शीशा लगी गाड़ी से घूमने के आरोप में एक हजार का जुर्माना लगा है. बिहार म्यूजियम के समीप वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा गया. हालांकि पुलिस को चकमा देकर गाड़ी समेत वह फरार हो गया. वहीं कमिश्नर आनंद किशोर ने केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी नहीं रोकने पर दारोगा और सिपाही को निलंबित करने का आदेश एसपी ट्रैफिक को दिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमिश्नर आनंद किशोर के आदेश के बाद दारोगा देवपाल पासवान और सिपाही दिलीप चंद्र को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. दरअसल आज पटना में कमिश्नर आनंद किशोर की अगुवाई में सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की गाड़ी जांच अभियान में रोकी गई. मंत्री का परिवार स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार था. इस कार में अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित, बहू और पत्नी थीं. सांसद लिखी गाड़ी को रोके जाने के बाद भी मौके पर मौजूद किसी भी अधिकारी या पुलिसवाले में जांच किसी ने करने की नहीं जुटाई.

इस दौरान मंत्री जी का परिवार इंतजार करता रहा. वहीं, प्रशासन के इस रवैये से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की बहू नाराज दिखीं. उन्होंने वाहन जांच अभियान में गाड़ियों को रोकने के तरीके पर सवाल उठाया और कहा कि इससे दुर्घटना बढने की आशंका रहेगी. उन्होंने पूछा कि अगर ऐसा करने के दौरान सड़क हादसा होगा तो इसकी जानकारी कौन लेगा? दूसरी ओर पटना में ही पाटलिपुत्र के भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के बेटे को भी आज ट्रैफिक रूल तोड़ने पर एक हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ा.

यहां बता दें कि बिहार में इन दिनों मोटरयान (संशोधित) अधिनियम 2019 के तहत ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए मेगा अभियान चलाया जा रहा है. राजधानी पटना में चालान काटने व अभियान का जायजा लेने के लिए एसपी ट्रैफिक अमरकेश डी और कमिश्नअर आनंद शंकर खुद भी सड़क पर उतर रहे हैं. नए ट्रैफिक नियम बनने के बाद पूरे राज्य में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में लोगों को भारी जुर्माना लगाया जा रहा है. 

टॅग्स :बिहारपटनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोटर व्हीकल अधिनियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत