लाइव न्यूज़ :

बिहार: पश्चिम चंपारण जिले के गंडक बराज से पानी छोड़े जाने से बह रहे हैं जानवर, तस्कर कर रहे हैं हिरणों का शिकार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2020 21:03 IST

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल से हिरन समेत कई जंगली जानवर बाढ के पानी के साथ बह कर रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर गंडक बराज में बार-बार पानी छोडे जाने के कारण गंडक नदी उफान पर है.ऐसे में सप्ताहभर के भीतर करीब दो दर्जन से अधिक हिरण का शिकार किया जा चुका है.

पटना। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर गंडक बराज में बार-बार पानी छोडे जाने के कारण गंडक नदी उफान पर है. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के कुछ एरिया में पानी घुस गया है. जिसके कारण यहां के जानवर बहने लगे. वहीं, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल से हिरन समेत कई जंगली जानवर बाढ के पानी के साथ बह कर रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं. ऐसे में सप्ताहभर के भीतर करीब दो दर्जन से अधिक हिरण का शिकार किया जा चुका है. तस्कर इसकी चक्कर में लगे रह रहे हैं.

बताया जा रहा है कि नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर शिवराजपुर गोपालगंज पथ पर बाढ से बह कर आये दो दर्जन से अधिक हिरण का शिकार असामाजिक तत्वों द्वारा कर लिया गया. सूचना देने के बावजूद पुलिस समय से नहीं पहुंच रही है. शिवराजपुर इलाके के दियारा क्षेत्र में बाढ़ के कारण जंगल से हिरण बह के आ रहे है. ऐसे में इस इलाके में तस्कर और शिकारी सक्रिये हो गए हैं. एक सप्ताह के अंदर तस्करों ने कई हिरणों का शिकार किया.

सूचना देने पर नहीं आती पुलिस

हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीण सूचना देते हैं तो पुलिस पहुंचती ही नहीं है. शिवराजपुर निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रविंद्र मिश्रा ने बताया कि दियारावर्ती क्षेत्र में पानी भर जाने के कारण हिरण पानी में बह कर किनारे आती हैं. उसी समय घात लगा कर बैठे कुछ असामाजिक तत्व मांस खाने की नीयत से हिरण का शिकार कर ले जाते हैं. योगापट्टी, नौतन और बैरिया इलाके में कई गांवों में भी पानी घुस गया है. पानी में बहते-बहते जानवर रिहायशी इलाके में जा रहे हैं. फंसे जानवरों को ग्रामीण बचा भी रहे हैं. लेकिन ऐसे में कई जानवर तस्करों के शिकार भी हो रहा है.

नेपाल से बहकर आए कई जंगली जानवर

यहां बता दें कि हर साल बाढ़ आने पर नेपाल से भी कई जंगली जानवर बह कर वाल्मीकिनगर और बगहा के इलाके में आ जाते हैं. इसमें कई गैंडे भी शामिल होते है. इधर, मंगलपुर निवासी गौतम सिंह ने बताया कि सप्ताहभर के भीतर करीब दो दर्जन से अधिक हिरण का शिकार किया जा चुका है. वन विभाग को मामले की सूचना भी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाही नहीं की गई है.

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए