लाइव न्यूज़ :

बिहार: आनंद मोहन की रिहाई पर गुस्से से लाल भाकपा-माले के विधायक ने कहा, 'नीतीश कुमार अपना वजूद खो चुके हैं'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2023 16:25 IST

बिहार में आनंद मोहन की रिहाई पर माले के विधायक सतेंद्र यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जिस तरह से एक खास व्यक्ति के लिए सरकारी नियम बदले, उससे पिछड़ों, अति पिछड़ों और अकलियतों में गलत मैसेज गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद मोहन की रिहाई के बाद बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में ही मचा घमासान सरकार को बाहर से समर्थन दे रही भाकपा-माले खुलकर उतरी इस फैसले के विरोध में माले विधायक सतेंद्र यादव ने कहा कि आनंद मोहन की रिहाई से महागठबंधन को कोई फायदा नहीं होगा

पटना: बिहार में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड के दोषी बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई के बाद बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में ही घमासान बढ़ता जा रहा है। आनंद मोहन की रिहाई नीतीश कुमार के लिए गले की फांस बनती जा रही है। सरकार को बाहर से समर्थन दे रही भाकपा-माले खुलकर सरकार के फैसले के विरोध में उतर आई है।

माले विधायक सतेंद्र यादव ने कहा है कि जिस तरह से एक खास व्यक्ति के लिए सरकार ने नियम बदले हैं, उससे राज्य के पिछड़ों, अति पिछड़ों और अकलियतों में गलत मैसेज गया है। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन की रिहाई से महागठबंधन को कोई फायदा नहीं होने वाला है।  नीतीश कुमार अपना वजूद खो चुके हैं और उनको लग रहा है कि इससे उनका वजूद वापस आएगा तो यह गलत सोच है।

विधायक सतेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बाहुबलियों की छांव में वोट बैंक का जुगाड़ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी खोई हुई वजूद को वापस लाने में जुटे हुए हैं। लेकिन उनको यह समझना चाहिए कि सवर्णों का वोट महागठबंधन को मिलता कहां है? महागठबंधन पिछड़े के वोट से बना है। आनंद मोहन जिस बिरादरी से आते हैं तो उस बिरादरी का वोट तो भाजपा को जाता है। एक दो जगह पर जदयू के उम्मीदवार होते हैं तो कुछ वोट मिल जाता है। वरना राजपूत और सवर्ण जाती का वोट महागठबंधन को नहीं मिला है कभी भी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हमेशा से ही अपराधियों और बाहुबलियों के साये में रहने की आदत हो गई है। उन्हें जब भी लगता है कि वो अपना वजूद खो रहे हैं तो बाहुबली के पास जाते हैं। लेकिन इससे नीतीश कुमार का कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। हकीकत है कि नीतीश कुमार ने अपने फायदे के लिये आनंद मोहन जैसे बाहुबली को रिहा कर दिया है। अगर आनदं मोहन की रिहाई होती है बाकी के गरीब, दलितों एवं पिछड़े लोगों के लिए नीतीश कुमार क्या निर्णय ले रहे हैं यह बताना चाहिए उनको।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहनीतीश कुमारमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"