लाइव न्यूज़ :

Bihar and Karnataka Legislative Councils: भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2020 13:24 IST

बिहार में विधानसभा के साथ-साथ विधानपरिषद चुनाव हो रहा है। साथ ही कर्नाटक में भी चुनाव हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएन. के. यादव, नवल किशोर यादव, सुरेश राय, नरेंद्र सिंह और चंद्रमा सिंह को बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिये उम्मीदवार घोषित किया है।पांच सीटों में चार सीटें शिक्षकों के मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्र और एक सीट स्नातकों के मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्र की है। चिदानंद एम गौड़ा, एस वी संकनुर, सुशील जी नमोशी और पुत्तन्ना, कर्नाटक में चार सीटों के लिये पार्टी के उममीदवार घोषित किये गये हैं।

नई दिल्लीः भाजपा ने बिहार और कर्नाटक विधान परिषदों के चुनावों के लिये शनिवार को नौ उम्मीदवारों की घोषणा की। ये चुनाव हर दो साल पर होते हैं।

पार्टी ने एन. के. यादव, नवल किशोर यादव, सुरेश राय, नरेंद्र सिंह और चंद्रमा सिंह को बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिये उम्मीदवार घोषित किया है। इन पांच सीटों में चार सीटें शिक्षकों के मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्र और एक सीट स्नातकों के मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्र की है।

चिदानंद एम गौड़ा, एस वी संकनुर, सुशील जी नमोशी और पुत्तन्ना, कर्नाटक में चार सीटों के लिये पार्टी के उममीदवार घोषित किये गये हैं। वे राज्य विधान परिषद की स्नातकों और शिक्षकों के मतदान वाले चार सीटों से उम्मीदवार होंगे। 

कर्नाटक के सीरा विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानीय नेता भाजपा में शामिल

कर्नाटक विधानसभा की सीरा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कई स्थानीय नेता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील की उपस्थिति में शनिवार को पार्टी में शामिल हुए। भाजपा ने भरोसा जताया कि तीन नवंबर को दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी को जीत मिलेगी।

भाजपा में शनिवार को शामिल होने वाले नेताओं में डॉ.सीएम राजेश गौड़ा भी शामिल है जिनके, पार्टी में सीरा के संभावित उम्मीदार होने की चर्चा चल रही है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कर्नाटक के तुमकुर जिले की सीरा विधानसभा सीट और बेंगलुरु शहर के राजराजेश्वरी नगर सीट पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है जबकि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। यह उपचुनाव सीरा के जद (एस) विधायक बी सत्यनारायण के पिछले महीने निधन होने और राजराजेश्वरी नगर के कांग्रेस विधायक एन मुनीरत्न को दलबदल कानून के तहत पिछले साल अयोग्य ठहराए जाने की वजह से कराए जा रहे हैं। सीरा सीट पर कांग्रेस और जद(एस) पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी है और भाजपा ने इस सीट पर कभी जीत दर्ज नहीं की है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारपटनाबिहार विधान सभा चुनाव २०२०जेपी नड्डाबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील