लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना महामारी के बीच सामने आया पकड़उवा विवाह का मामला, अस्पताल जाते युवक का अपहरण कर 10 मिनट में करा दी शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2020 15:37 IST

बिहार में संपन्न हुए पकड़उआ शादी की खबर ने सनसनी फैला दी है. इस संबंध में वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के नौरंगपुर निवासी मुसाफिर राय ने जंदाहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के को जबरन धोती पहना कर दूल्हा बना दिया जाता है.धोती पहनाने के दौरान लड़का रोता-चिल्लाता रहा और लड़की वाले जल्दबाजी में शादी संपन्न कराने में लगे रहे.

पटना:बिहार में कोरोना वायरस महामारी के बीच लॉकडाउन की सख्ती का भी असर आम लोगों पर नही पड़ रहा है. इसी लॉकडाउन के बीच वैशाली जिले से पकड़उवा विवाह का भी मामला सामने आया है. शादी के वायरल हुए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा रोता-बिलखता रह गया और मंडप पर उसकी शादी जबरन करा दी गई.

बताया जाता है कि यह वीडियो 24 मार्च का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के को जबरन धोती पहना कर दूल्हा बना दिया जाता है. धोती पहनाने के दौरान लड़का रोता-चिल्लाता रहा और लड़की वाले जल्दबाजी में शादी संपन्न कराने में लगे रहे. महज दस मिनट में लड़के और लड़की की शादी करा दी गई.

यहां बता दें कि बिहार में कोरोना के अबतक नौ मामले आ चुके हैं. इस बीच बिहार में संपन्न हुए पकड़उआ शादी की खबर ने सनसनी फैला दी है. इस संबंध में वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के नौरंगपुर निवासी मुसाफिर राय ने जंदाहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में कहा गया है कि वह अपने बेटे अमित के साथ डॉक्टर से दिखाने के लिए जंदाहा जा रहे थे. 

इसी दौरान जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बोलेरो सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र का अपहरण कर लिया. दोनों को समस्तीपुर जिले के हलई ओपी के बरुना रसलपुर गांव ले जाया गया. प्राथमिकी में महनार निवासी मनीष कुमार और उदय कुमार, हलई गांव निवासी विनोद राय, नवल राय समेत अन्य पर आरोप लगाया गया है. आरोप है कि उक्त लोगों ने अमित की शादी जबरन कराई है. हालांकि, शादी के दौरान युवक का पिता मौका मिलते ही वहां से भाग निकला. मामले में जंदाहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अमित को बरामद कर लिया है. हाजीपुर सीजेएम कोर्ट में अमित का बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

वहीं, बिहार के इस पकड़उवा विवाह का वीडियो क्लिप संजय सिंह ने फेसबुक पर साझा किया है. उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट पर वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा है कि जंदाहा थाना क्षेत्र में लडके को जबरन बंदूक के बल पर शादी करा दी जाती है. लड़का जब न्याय की गुहार लेकर जंदाहा थाना पहुंचता है, तो वहां के थाना प्रभारी उल्टे लड़के को ही फटकार लगाते हैं और जेल में डालने की धमकी देते हैं.

बताया जाता है कि फेसबुक पर गुरुवार की शाम को ही वीडियो साझा किया गया. जबकि, प्राथमिकी शुक्रवार की शाम को दर्ज की गई है. बताया जाता है कि रात्रि में सभी आरोपियों ने उसके पुत्र अमित कुमार को इनायतपुर धवन निवासी दिनेश राय की पुत्री से शादी का प्रस्ताव दिया तथा इंकार करने पर पिता-पुत्र दोनों के साथ मारपीट की गई तथा जबरन उसके बेटे अमित की शादी दिनेश राय की पुत्री काजल कुमारी से करा दी गई.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारवैशालीकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट