लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप की पत्नी एश्वर्या ने पति, सास और ननद पर दर्ज कराई FIR, राबड़ी देवी पर बाल खींचकर घर से बाहर निकालने का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2019 10:03 IST

एश्वर्या का आरोप है कि रविवार रात पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास पर उनसे मारपीट की गई और बाल खींचकर घर से बाहर निकाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देएश्वर्या राय ने पति तेज प्रताप यादव, सास राबड़ी देवी और ननद मीसा भारत पर दर्ज कराई एफआईआरएश्वर्या राय का राबड़ी देवी पर मारपीट और घर से बाहर निकालने का आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ उनकी पत्नी एश्वर्या राय ने एफआईआर दर्ज कराई है। एश्वर्या ने साथ ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी सास राबड़ी देवी, ननद मीसा भारती के खिलाफ उत्पीड़न और बाल खींच कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

एश्वर्या का आरोप है कि रविवार रात पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास पर उनसे मारपीट की गई और बाल खींचकर घर से बाहर निकाला गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार महिला पुलिस स्टेशन की एसएचओ आरती कुमारी जयसवाल ने बताया कि पुलिस  को एश्वर्या की ओर से शिकायत मिली है और वह इसी अनुसार इस मामले में आगे बढ़ेगी। विधायक चंद्रिका राय की बेटी एश्वर्या की शादी पिछले साल 12 मई को तेज प्रताप यादव से हुई थी। उसी साल नवंबर में हालांकि, तेज प्रताप ने फैमिली कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें तलाक चाहिए।

बहरहाल, एश्वर्या ने रविवार को राबड़ी देवी के आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अपनी सास पर उत्पीड़न और भूखा रखने का आरोप लगाया। एश्वर्या ने कहा, 'उन्होंने मुझे पीटा और बाहर निकाल दिया। किसी ने मेरी मदद नहीं की। स्टाफ और सुरक्षा गार्ड भी बस देखते रहे। मेरा सेलफोन छीन लिया गया क्योंकि उसमें उनके खिलाफ सभी सबूत हैं। वह डॉक्टर समेत किसी को मुझसे मिलने नहीं देती हैं।'

वहीं, एश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी से शाम 5 बजे के एक फोन आया जिसमें कहा गया कि उसकी सास ने मारपीट की है। चंद्रिका ने कहा, 'फोन बीच में ही कट गया और फिर मैं 10 सर्कुलर रोड भागा। वहां मैंने बाहर एश्वर्या को खड़ा देखा। उसके बाल बिखरे थे और उसने चप्पल भी नहीं पहनी थी और रो रही थी।'  

चंद्रिका सारण जिले के परसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चंद्रिका ने बताया कि उनकी बेटी ने पटना यूनिवर्सिटी में रविवार को उनके खिलाफ चिपकाये गये अश्लील पोस्टर को लेकर आपत्ति जताई थी। चंद्रिका राय के अनुसार उनकी बेटी को ये मालूम हुआ कि पोस्टर तेज प्रताप यादव के निर्देश पर चिपकाये गये थे। इसके बाद उनकी बेटी ने इसका विरोध किया।

बता दें कि इसी साल 29 सितंबर को भी ऐसा ही एक पारिवारिक विवाद हुआ था। इस समय भी ऐश्‍वर्या घर से बाहर निकल गई थीं और कहा था कि राबड़ी देवी ने घर से बाहर निकाल दिया था। उस समय उन्‍होंने मीसा पर मारपीट का आरोप लगाया था।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारराबड़ी देवीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील