लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजद में शामिल हुए एआईएमआईएम विधायकों को सता रहा है जान का खतरा, विधायक ने किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2022 16:43 IST

बिहार में कल तक एआईएमआईएम रहे विधायकों को पार्टी छोड़ते ही परिणाम भुगतने का संदेश आने लगा है अर्थात जब तक ओवैसी के साथ थे, तो ठीक था, लेकिन अब राजद में जाने के बाद उनके जान पर बन आई है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम को छोड़कर राजद में शामिल होने वाले विधायकों को मिल रही है धमकी एआईएमआईएम रहे विधायकों को पार्टी छोड़ते ही परिणाम भुगतने का संदेश आने लगा है 

पटना: असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम को छोड़कर राजद में शामिल होने वाले विधायकों को अब अपनी पुरानी पार्टी से ही जान पर खतरा महसूस होने लगा है।

कल तक एआईएमआईएम रहे विधायकों को पार्टी छोड़ते ही परिणाम भुगतने का संदेश आने लगा है अर्थात जब तक ओवैसी के साथ थे, तो ठीक था, लेकिन अब जान पर बन आई है।

बिहार में राजद में शामिल हुए विधायक रुकुनुद्दीन ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का भी दोष लगाया है।

सैयद रुकनुद्दीन ने कहा है कि अख्तरुल इमान लगातार अराजकता की बात कर रहे हैं, जिससे समाज में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बिगड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने पार्टी को छोड़ा है, ऐसे में वह अपने कार्यकर्ताओं द्वारा फोन पर धमकी दिलवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह हमारी लोकेशन को भी खोजवा रहे हैं। राजनीति में नीति की लड़ाई होनी चाहिए। विधायक ने कहा हमने स्वेच्छा से अपने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से पूछकर सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने वाली महागठबंधन की सबसे बड़ी ताकत राजद की सदस्यता को ग्रहण किया है।

ऐसे में अगर हम लोगों को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर अख्तरुल इमान होंगे। यहां बता दें कि जब से एआईएमआईएम के इन 4 विधायकों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया है तभी से दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने इस घटना के बाद कहा कि चारों विधायकों ने सीमांचल की जनता के साथ धोखा किया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में जनता राजद गये सभी विधायकों को धूल चटाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के गद्दारी के मामले में चारों विधायकों की तुलना मीर जाफर से भी की है।

टॅग्स :एआईएमआईएमआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील