लाइव न्यूज़ :

हम चोरों के सरदार हैं, बिहार के मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा, मैं इस बयान पर कायम हूं, संसोधन नहीं कर रहा

By अनिल शर्मा | Updated: September 13, 2022 14:09 IST

सुधाकर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि सरकार वही पुरानी है और इसके चाल चलन भी नहीं बदले हैं। हम लोग तो कहीं-कहीं हैं, लेकिन जनता को लगातार सरकार को आगाह करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके विभाग में हर कोई चोर है और वह उन चोरों के सरदार हैं।सुधाकर सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि उनके ऊपर भी कई चोर हैं। 

पटनाः बिहार के कृषि मंत्री व राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं और इसमें कोई संशोधन नहीं करने वाले। बिहार के कृषि मंत्री ने सोमवार कैमूर जिले में किसानों को संबोधित करते हुए अपने ही विभाग की पोल खोल करते हुए कहा कि उनके विभाग में हर कोई चोर है और वह उन चोरों के सरदार हैं।

सुधाकर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि सरकार वही पुरानी है और इसके चाल चलन भी नहीं बदले हैं। हम लोग तो कहीं-कहीं हैं, लेकिन जनता को लगातार सरकार को आगाह करना होगा।

जनता को संबोधित करते हुए बिहार राज्य बीज निगम पर आरोप लगाया कि जिन किसानों को धान की अच्छी खेती करनी होती है। वह बिहार राज्य बीज निगम के धान के बीज को तो लेते ही नहीं हैं। अगर किसी कारणवश ले भी जाते हैं तो उसे अपने खेतों में नहीं डालते।

इन बयानों को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा उसमें कोई संशोधन नहीं करने वाले हैं। सुधार सिंह ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके ऊपर भी कई चोर हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने 2013 के चावल घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर सुधाकर सिंह को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की थी।सुशील कुमार मोदी ने कहा था, ‘‘राज्य में हुए चावल घोटाले के सिलसिले में सिंह के खिलाफ 2013 में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कैमूर स्थित दो चावल मिलों के मालिक सिंह पर राज्य खाद्य निगम के 5.31 करोड़ रुपये के चावल के गबन का आरोप है।’’

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?