लाइव न्यूज़ :

बिहारः कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयान पर नीतीश सरकार की हो रही किरकिरी, राजद विधायक अपने बयान पर हैं अडिग

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2022 16:35 IST

बिहार सरकार में राजद कोटे से कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कैमूर में सभा के दौरान कहा था कि उनके विभाग के अधिकारी चोर हैं और वे चोरों के सरदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री के इस बयान के बाद अब बिहार की सियासत तेज हो गई है।किसी नेता और अधिकारी ने उनसे इस बयान को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।जनता को लगातार सरकार को अगाह करना होगा।

पटनाः बिहार सरकार में राजद कोटे से कृषि मंत्री बने सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार की पोल खोलकर रख दी है। कृषि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री ने नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पिछले दिनों सुधाकर सिंह ने कैमूर में एक सभा के दौरान कहा था कि उनके विभाग के अधिकारी चोर हैं और वे चोरों के सरदार हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि उनके ऊपर भी ’कई सरदार’ मौजूद हैं। मंत्री के इस बयान के बाद अब बिहार की सियासत तेज हो गई है। आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा है, वह उसपर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि अबतक किसी नेता और अधिकारी ने उनसे इस बयान को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि उन्होंने जो जुछ भी कहा है, उसमें कोई संसोधन नहीं करने जा रहे हैं, जिसको जो समझना है समझता रहे। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी फिर चाहे वह कोई भी हो। सुधाकर सिंह ने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है और वे जनता के सवालों पर हमेशा लड़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में जो स्थिति है, उसी को बोला है। मैं अपने बयान पर अडिग हूं, इसके आलावा मुझे कोई सफाई नहीं देनी है। उल्लेखनीय है कि कैमूर में एक कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा था कि उनके विभाग के लोग चोर हैं और वे उन चोरों के सरदार हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि उनके ऊपर भी कई सरदार मौजूद हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार वही पुरानी है, इसके चाल चलन भी पुराने हैं, हम लोग तो कहीं कहीं हैं, लेकिन जनता को लगातार सरकार को अगाह करना होगा।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो