लाइव न्यूज़ :

बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने की लालू यादव को दूसरे अंबेडकर की उपाधि देने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2023 20:23 IST

विधानसभा में आरक्षण विधेयक सर्वसम्मिति से पास होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने बारी-बारी से सभी को बोलने का समय दिया। उसी दौरान कुमार सर्वजीत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज मुझे इतनी ख़ुशी हो रही है की मेरे पास नीतीश-तेजस्वी जी के लिए तारीफ के शब्द नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने आज लालू यादव को दूसरे अंबेडकर की उपाधि देने की मांग कर दीसदन में कुमार सर्वजीत ने कहा कि मेरे पास नीतीश-तेजस्वी जी के लिए तारीफ के शब्द नहीं हैउन्होंने कहा, हम इस सदन से निवेदन करते हैं की लालू जी को दूसरा अंबेडकर की उपाधि दी जाए

पटना: बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने आज लालू यादव को दूसरे अंबेडकर की उपाधि देने की मांग कर दी। दरअसल, विधानसभा में आरक्षण विधेयक सर्वसम्मिति से पास होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने बारी-बारी से सभी को बोलने का समय दिया। उसी दौरान कुमार सर्वजीत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज मुझे इतनी ख़ुशी हो रही है की मेरे पास नीतीश-तेजस्वी जी के लिए तारीफ के शब्द नहीं है। 

उन्होंने कहा कि जब मैं स्कूल में पढ़ा करता था तो उस समय लालू जी का अखबार में एक बयान पढ़ा था। उस अखबार में लिखा था कि इस दुनिया में कोई ऐसा माई का लाल पैदा नहीं लिया है जो दलित समाज के आरक्षण से छेड़छाड़ कर सके। आज एक भी इंसान ऐसा नहीं है जो इसको लेकर कुछ बोले। ये इतनी बड़ी शक्ति किसने दिया। हम इस सदन से निवेदन करते हैं की लालू जी को दूसरा अंबेडकर की उपाधि दी जाए। 

बता दें कि विधान सभा में गुरुवार को सर्व सम्मति से आरक्षण बढ़ाने का विधेयक पास हो गया। विधानसभा में आरक्षण विधेयक को संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने किया पेश किया। जिसके तहत आरक्षण के मौजूदा 50 प्रतिशत को बढ़ाकर अब 65 प्रतिशत कर दिया गया है। विधेयक को सत्ताधारी गठबंधन जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ ही विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारबी आर आंबेडकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया