लाइव न्यूज़ :

Bihar: वक्फ संशोधन विधेयक कानून बनने के बाद राजद ने किया SC में चुनौती देने का ऐलान, सोमवार को दाखिल करेगी याचिका

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2025 17:40 IST

इस बीच राजद ने सोमवार को वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि राजद सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन विधेयक को चुनौती देगा। 

Open in App

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दिए जाने के बाद अब यह कानून बन गया है। इस बीच राजद ने सोमवार को वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि राजद सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन विधेयक को चुनौती देगा। 

उन्होंने कहा कि कल राष्ट्रीय जनता दल की याचिकाओं का पहला बैच अपलोड किया जाएगा और उसके बाद हमारे कई सहयोगी संगठन वहां (सुप्रीम कोर्ट) जा रहे हैं। यह (विधेयक) संविधान के मूल चरित्र का उल्लंघन है। यह सद्भाव को नष्ट करने की साजिश है। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट लोगों में जो निराशा, निराशा की भावना है, उसे दूर करेगा।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कहा था कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो वे इस बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे। उन्होंने कहा था कि भाजपा के असली निशाने पर सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि दलित और पिछड़े भी हैं। 

तेजस्वी ने कहा था कि भाजपा के लोग शत प्रतिशत संविधान विरोधी हैं। वे लोग हमेशा विभिन्न वर्गों को निशाना बनाते हुए संविधान पर कुठाराघात करते रहते हैं। वक्फ संशोधन बिल संविधान विरोधी है। 

उन्होंने कहा था कि समय-समय पर भाजपा की सरकार इस तरह के प्रयास करती है जिससे लोगों का ध्यान उनके वास्तविक मुद्दों- जैसे गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्गति से हटे और ध्रुवीकरण के खेल में एनडीए वाले कामयाब हो सकें। 

तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि अगर बिहार में उनकी सरकार आने पर वक्फ कानून लागू नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :आरजेडीबिहारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण