लाइव न्यूज़ :

Bihar: सियासी फजीहत के बाद राजद ने दी अपने विवादास्पद पोस्ट पर सफाई, कहा- दोगला का मतलब- दो गले वाला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2025 18:09 IST

आरजेडी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “दोगले भाजपाईयों को बिहारियों की अत्यधिक चिंता हो रही है तो बिहार तो “विशेष राज्य” का दर्जा क्यों नहीं दे देते?”

Open in App

पटना: राजद के द्वारा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से रविवार को भाजपा के लिए विवादित बयान पोस्ट किए जाने के बाद हो रही फजीहत को देखते हुए अपने उस बयान के लिए सफाई देते हुए ‘दोगला’ का सियासी मतलब समझाया है। इस नए पोस्ट में राजद ने लिखा है- दोगले भाजपाइयों- विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ? अब इसका मतलब समझिए। दोगला- टू फेस्ड, दोगला-दो गले वाला, दो+गला= जिसके दो सुर हों। एक बात कहो, फिर बदल जाओ, जिसकी बातों का कोई भरोसा नहीं। दोगला का अर्थ है अपने तथ्यों से पलटने वाला मिश्रित स्वभाव का दोहरे चरित्र के व्यक्ति। इस पोस्ट में पुराने पोस्ट और तेजस्वी यादव के वीडियो को भी टैग किया गया है।

दरअसल, राजद के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें तेजस्वी यादव प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। 49 सेकेंड के वीडियो में तेजस्वी यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की वकालत करते नजर आ रहे हैं और पूछा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब दोगे। आरजेडी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “दोगले भाजपाईयों को बिहारियों की अत्यधिक चिंता हो रही है तो बिहार तो “विशेष राज्य” का दर्जा क्यों नहीं दे देते?” राजद के इस पोस्ट के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई। भाजपा और जदयू ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई। 

जदयू ने तो राजद को लंपट पार्टी की उपाधि तक दे दी। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने राजद के पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल लंपट राजनीति का पर्याय है और जिस शब्द का इस्तेमाल एक पार्टी के संदर्भ में किया है, सभ्य समाज में किसी को इज्जाजत नहीं दी जा सकती है। भारी सियासी फजीहत के बाद देर रात राजद ने फिर से एक पोस्ट किया और ‘दोगला’ का मतलब समझाया।

 

टॅग्स :आरजेडीबिहारBJPतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप