लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर के बाद गया में चमकी बुखार का प्रकोप, एक हफ्ते के अंदर 22 नए मामले, 6 बच्चों की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: July 9, 2019 08:24 IST

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके प्रसाद ने बताया कि हॉस्पिटल में 2 जुलाई से अब तक 22 मरीजों को भर्ती किया गया है, जिसमें 6 बच्चों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के गया में चमकी बुखार का कहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश के 40 जिलों में से करीब 20 जिलों में इस बार एईएस से करीब 600 बच्चे प्रभावित हुए2 जुलाई से अब तक 6 बच्चों की मौत हो गई है।

बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद अब गया में चमकी बुखार का कहर जारी है। यहां 2 जुलाई से अब तक 6 बच्चों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके प्रसाद ने बताया कि हॉस्पिटल में 2 जुलाई से अब तक 22 मरीजों को भर्ती किया गया है, जिसमें 6 बच्चों की मौत हो गई है।

चिकित्सा अधीक्षक ने कहा 'यह चमकी बुखार (एक्यूट एनसेफिलाइटिस सिंड्रोम) का मामला हो सकता है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता लगाया जाएगा कि बच्चों की मौत किस कारण से हुई है? फिलहाल मरीजों का इलाज चल रहा है।

बता दें कि एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) से मुजफ्फरपुर में अब तक कुल 132 बच्चों की मौत हो चुकी है। एसकेएमसीएच में 111 और केजरीवाल अस्पताल में 21 बच्चों की मौत हो चुकी है। 

बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश के 40 जिलों में से करीब 20 जिलों में इस बार एईएस से करीब 600 बच्चे प्रभावित हुए जिनमें से करीब 140 की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर इस बीमारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित रहा।

टॅग्स :बिहारचमकी बुखार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया