लाइव न्यूज़ :

चमकी बुखार से हुई मौतों पर एम्स की टीम ने की रिपोर्ट तैयार, बिहार सरकार की उदासीनता और प्रशासन को बताया जिम्मेदार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 28, 2019 19:08 IST

एम्स की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने बताया कि चमकी बुखार से मरने वाले अधिकांश बच्चे पिछड़े आर्थिक बैकग्राउंड के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स की एक फैक्ट फाइडिंग टीम की एक रिपोर्ट में सामने आई है।एम्स की टीम ने बताया कि मृतकों में 1.5 साल से 12 साल की उम्र के बच्चे शामिल हैं।

बिहार में चमकी बुखार के कहर से होने वाली मौतों के लिए प्रशासन और बिहार सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। ये बात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक फैक्ट फाइडिंग टीम की एक रिपोर्ट में सामने आई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘प्रशासनिक असफलता’ और सरकार की ‘उदासीनता’ के चलते राज्य में इस बीमारी का इतना प्रकोप देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल चमकी बुखार से बिहार में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित मुजफ्फरपुर रहा।

एम्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मृतकों में 1.5 साल से 12 साल की उम्र के बच्चे शामिल हैं। इनमें अधिकांश पिछड़े सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं।

एम्स की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई कि चमकी बुखार मई-जून महीने की गर्मी में सबसे ज्यादा होता है। रिपोर्ट के मुताबिक 'चमकी बुखार से प्रभावित बच्चों में इसके लक्षण रात से भोर तक दिखने लगते हैं। इसके बाद परिजन जबतक इंतजाम करके अस्पताल पहुंचते हैं देर हो जाती है।'

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 10 सालों से ऐसी मौतों का सिलसिला जारी रही लेकिन स्वास्थ्य जागरुकता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए