लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मटन पार्टी में कार्यकर्ताओं ने खाई लाठियां

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2023 15:21 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीट-भात खाने पहुंचे ललन सिंह के समर्थक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मुंगेर का पोलो मैदान अखाड़े में तब्दील हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमीट-भात खाने पहुंचे ललन सिंह के समर्थक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गएदेखते ही देखते मुंगेर का पोलो मैदान अखाड़े में तब्दील हो गयाइस बीच स्थिति अराजक होती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह के द्वारा रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर के कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित मटन पार्टी में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक डीएसपी सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है। कहा जा रहा है कि मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित इस मीट-भात के भोज में जदयू और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को जमकर लाठियां खाने को मजबूर होना पड़ा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीट-भात खाने पहुंचे ललन सिंह के समर्थक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मुंगेर का पोलो मैदान अखाड़े में तब्दील हो गया। कई लोग एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। इस बीच स्थिति अराजक होती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और हालात को बिगड़ता देख हल्का बल प्रयोग किया। 

इस दौरान हुए भगदड़ में सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा घायल हो गए। कहा जा रहा है की जिस वक्त यह हंगामा हुआ उस दौरान ललन सिंह खुद ही पंडाल में मौजूद थे। इसी दौरान मटन खाने को लेकर कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। महाभोज स्थल कुछ समय के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। बाद में मीट-भात के बदले लाठी खाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। भगदड़ में जदयू के जिला अध्यक्ष सहित कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। 

टॅग्स :Lalan SinghजेडीयूJDUBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील