लाइव न्यूज़ :

CAA, NRC, NPR के विरोध में माओवादियों ने बिहार में स्कूल की इमारत को उड़ाया, ‘फासीवादी भाजपा सरकार’ के खिलाफ पर्चा छोड़ा

By भाषा | Updated: February 19, 2020 17:15 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि मंगलवार की रात हुए इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बैंक बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित यह स्कूल इमारत खाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी क्षेत्र में पहले से तैनात है।पिछले साल आम चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक हमले को अंजाम दिया था।

बिहार के गया जिले में संदिग्ध माओवादी विद्रोहियों ने एक स्कूल इमारत को उड़ा दिया और मौके पर कथित रूप से संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एवं राष्ट्रीय नागरिक पंजी विरोधी तथा ‘फासीवादी भाजपा सरकार’ के खिलाफ पर्चा छोड़ा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि मंगलवार की रात हुए इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बैंक बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित यह स्कूल इमारत खाली थी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी क्षेत्र में पहले से तैनात है। मिश्र ने बताया, ‘‘पिछले साल आम चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक हमले को अंजाम दिया था, इसके बाद 18 मार्च से ही सीआरपीएफ की एक टुकड़ी वहां तैनात है।

सीआरपीएफ की टुकड़ी को पहले सनदाहा उच्च विद्यालय में तैनात किया गया था और आठ फरवरी को उन्हें पास के घने जंगल में स्थित उनके अपने शिवर में स्थानांतरित कर दिया गया था।’’ हस्तलिखित पर्चा मौके से बरामद हुआ है जिस पर लिखा है, ‘‘ब्राह्मणवादी, हिंदुत्ववादी फासी भाजपा सरकार’’। स्कूल इमारत में सुरक्षा बलों के रहने पर पर सवाल खड़ा किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन पर्चों पर लोगों से यह भी अपील की गई है कि वह दमनकारी कानून सीएए, एनपीआर तथा एनआरसी के खिलाफ एकजुट हों । संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एवं राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में प्रदर्शन करने वालों को अपना समर्थन देने वाले क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों के बारे में इनपुट हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात हमने नक्सलियों से कथित संबंध रखने वाली नौ महिलाओं से पूछताछ की जब वे लोग प्रदर्शन स्थल शांति बाग जा रहीं थी । पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि पूछताछ में एक महिला ने स्वीकार किया कि वह भाकपा माओवादी की सक्रिय सदस्य है और अन्य ने कहा कि शांति बाग प्रदर्शन स्थल पर जाने के लिए प्रत्येक को 300-400 रुपये मिले हैं । 

टॅग्स :बिहारनक्सल हमलानक्सलसीआरपीएफनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील