लाइव न्यूज़ :

बिहारः भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2018 11:53 IST

शुक्रवार शाम बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्‍टेशन पर इंटरसिटी एक्‍सप्रेस आई थी। ट्रेन स्‍टेशन पर रुकी तो कुछ लोग दूसरी तरफ से भी उतरने लगे।

Open in App

पटना, 13 अक्टूबरःबिहार के भभुआ रोड रेलवे स्‍टेशन पर शुक्रवार शाम एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा भभुआ रोड स्टेशन के पास हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बनारस से रांची की ओर जा रही 18612 इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए जा रहे थे। सभी गलत रास्ते से जा रहे थे। तभी ये लोग मुगलसराय की ओर से आ रही हावडा-लालकुआं एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक ने दम तोड़ दिया।

इस हादसे के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्‍टेशन पर इंटरसिटी एक्‍सप्रेस आई थी। ट्रेन स्‍टेशन पर रुकी तो कुछ लोग दूसरी तरफ से भी उतरने लगे। इसी दौरान वहां से लालकुआं एक्‍सप्रेस स्टेशन पार कर रही थी। यात्रियों को लालकुआं एक्‍सप्रेस की स्‍पीड का अंदाजा नहीं लगा और पांच यात्री ट्रेन से कट गये।

इस हादसे में चार अन्‍य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर रेलवे के बड़े अधिकारी भी पहुंच चुके हैं। सभी मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

टॅग्स :बिहाररेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर