लाइव न्यूज़ :

बिहार के सोन नगर में सोन नदी पर बने पुल पर अब एक साथ गुजर सकेंगी 6 रेलगाड़ियां, ट्रायल हुआ सफल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2022 15:06 IST

बिहार में डेहरी आन सोन के पास सोन नदी पर बने पुल के ऊपर एकसाथ पांच रेलगाड़ियों के परिचालन का सफल ट्रायल किया गया। बिहार में पहली बार रेल ब्रिज पर एक साथ पांच फ्रेट ट्रेनों का परिचालन किया गया.

Open in App

पटना: भारतीय रेल ने एक नया कीर्तिमान बनाया है. दरअसल, बिहार में डेहरी आन सोन में सोन नदी पर बने पुल पर एक साथ 5 ट्रेनों का सफल परिचालन किया गया. यह अपने आप एक रिकॉर्ड है. पहली बार इस रेल ब्रिज पर एक साथ पांच फ्रेट ट्रेनों का परिचालन किया गया. 

इसका वीडियो रेलवे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है. रेल अधिकारियों के अनुसार, रेलवे के सबसे लंबे ब्रिजों में शामिल इस फ्रेट कारिडोर पुल पर एक तरफ से 3 लॉन्ग हॉल ट्रेन के परिचालन की क्षमता है. इसके मायने हुए दोनों तरफ से एक साथ 3-3 अर्थात कुल 6 ट्रेनों के परिचालन की क्षमता है.

बिहार भाजपा ने भी अपने फेसबुक पेज पर इसे शेयर किया है. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं अन्य नेताओं ने इसे शेयर किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा है कि डबल इंजन की सरकार, देखिए बिहार में प्रगति की रफ्तार. बुलंद भारत का बनता बुलंद बिहार. 

रेलवे ने इस परिचालन के कई फोटोग्राफ भी शेयर किए हैं. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के पहले चरण में जिसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड पूरा कर रहा है. 1,504 किलोमीटर वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और 1,856 किलोमीटर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. जिसमें सोननगर से दनकुनी के बीच पीपीपी मोड सेक्शन भी शामिल है. 

ईडीएफसी की शुरुआत साहनेवाल से होगी. यह समर्पित माल गलियारा पंजाब, यूपी, हरियाणा, बिहार और झारखंड से होकर गुजरेगा. यह कॉरिडोर पश्चिम बंगाल के दनकुनी में समाप्त होगा. इसी के अंतर्गत सोन ब्रिज पर भी फ्रेट कॉरिडोर बना है, जिस पर ट्रेनों का परिचालन अब शुरू हो गया है. इसके तहत ‘ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रंट कोरिडोर’ का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. 

‘ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रंट कोरिडोर’ में एक साथ 6 ट्रेनों का सोन ब्रिज से गुजरने की व्यवस्था की गई है. इसका सफल ट्रायल भी कर लिया गया है. गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर यह सम्भव हो सका है. इससे कई राज्यों के बीच मालवाहक सेवा सुगम हो जाएगी. 

पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक के विभिन्न स्थानों से होकर यह कॉरिडोर गुजर रही है, ऐसे में एक राज्य से दूसरे राज्य तक सामान की आवाजाही में काफी सहूलियत होने की संभावना है. इसके जरिये कच्चा माल भी समय के साथ गंतव्य तक पहुंच सकेगा. 

खासकर औद्योगिक विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. इस कॉरिडोर के सामान्य रूप से शुरू हो जाने से विभिन्न इलाकों का तेजी से विकास होगा. खासकर माल की ढुलाई बेहद आसान हो जाएगी.

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत