लाइव न्यूज़ :

बिहार : पटना के होटल में लगी आग में जिंदा जल गए 6 लोग, एक दर्जन से अधिक की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2024 16:33 IST

घटना स्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि आग ने मिनटों में विकराल रूप ले लिया। घटना के वक्त कई लोग होटल के ऊपर से कूदकर खुद को बचा रहे थे।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना में जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में गुरुवार को भीषण आग लग जाने झुलसकर 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 4 लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। वहीं, 12 जख्मी को पीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सेंट्रल एसपी चंद्र प्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में एक की पहचान कैमूर जिले के रहने वाले दिनेश सिंह के रूप में हुई है जो होटल पाल के ही कर्मचारी थे। जख्मी में एक महिला कोलकाता की है।

घटना स्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि आग ने मिनटों में विकराल रूप ले लिया। घटना के वक्त कई लोग होटल के ऊपर से कूदकर खुद को बचा रहे थे। आग की लपटें जिस तरह आसमान में उठी, आसपास के भी बिल्डिंग इसकी जद में आ गए। वहीं घंटों मशक्कत के बाद होटल में लगी आग पर दमकल की टीम ने काबू पाया। पुलिस के अनुसार, सभी छह मृतकों के शव को पीएमसीएच भेज दिया गया है। सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

करीब 20 लोगों को अभी तक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फायर ब्रिगेड की 51 गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लगी थीं। 45 लोगों को रेस्क्यू किया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि आईसीयू में जिन्हें भर्ती किया गया है, उनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। घायलों के पूरे इलाज की व्यवस्था की गई है। 

बताया जाता है कि पाल होटल में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। डीजी अग्निशमन शोभा अहोतकर भी घटना के बाद मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि आग काफी भयावह इसलिए भी थी क्योंकि तेज हवा चल रही थी। आसपास के इलाके में आग न फैले इसके लिए एहतियात के तौर पर बिजली काट दी गई थी। वहीं, इस हादसे में जख्मी कोलकाता की एक महिला ने बताया कि उन्हें आग लगने की वजह नहीं मालूम। अचानक कमरे में धुआं भर गया और थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर