लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 55 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7974 हुई

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2020 17:07 IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पटना जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 52 पहुंच गई जबकि संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7,893 हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैंकोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 7974 हो गई है

पटना: बिहार में कोरोना अपना कहर बरपाता जा रहा है. सबसे ह्रदय विदारक घटना तो पटना जिले के पालीगंज में घटी है, जहां सुहागरात के अगले ही दिन दूल्हे की मौत ने सबको झकझोर के रख दिया है. इस तरह से बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आए दिन तरह-तरह के मामले सामने आ रहे हैं.

इस वायरस की चपेट में आकर अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं आज अभी तक 81 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 7974 हो गई है. राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है, जो राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय है.

सबसे दुखद घटना तो यह है कि शादी के बाद सुहागरात के अगले दिन यानि 17 जून को ही दूल्हे की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद हड़कंप मच गया. बारात में शामिल 125 लोगों को तुरंत कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसमें 15 बाराती कोरोना संक्रमित मिले हैं. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 15 जून को दूल्हे की शादी हुई थी. अगले ही दिन उसकी मौत हो गई. वह युवक डीहपाली गांव का रहने वाला था. गुडगांव में काम करता था, लेकिन शादी को लेकर गांव आया था. आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई. इलाज कराया. लेकिन स्थिति ठीक नहीं हुई. 

ऐसे में तबीयत खऱाब होने के बाद भी उसकी शादी पिपलांवा में हुई, लेकिन अगले ही दिन तबीयत और खराब हुई. इसमें खास यह है कि सभी कोरोना पॉजिटिव पालीगंज के डीहपाली गांव में 15 जून को शादी समारोह में गए थे और सबने शादी में जमकर दावत उड़ाई थी. अब इनमें से 15 बाराती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. तबीयत खराब होने के बाद परिजन इलाज के लिए पटना एम्स लेकर आए, लेकिन एम्स के गेट पर ही उसकी मौत हो गई. 

ग्रामीण शव को लेकर गांव गए और बिना जांच कराए ही अंतिम संस्कार करा दिए. लेकिन इसकी जानकारी बीडीओ को हुई तो बारातियों का कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसके बाद 125 लोगों का सैंपल लिया गया जिसमें 15 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. बाकी लोगों की पहचान की जा रही है. दूल्हे का कोरोना जांच जिंदा रहते हुए और ना ही मरने के बाद कराया गया. जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दूल्हे को कोरोना था की नहीं. गांव के लोग दूल्हे की मौत का कारण भी कोरोना बता रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है. इसके साथ ही पूरे इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया है और सभी पॉजिटिव मरीजों को इलाज कर लिए मसौढी स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है.

अधिकारियों के मुताबिक डीहपाली गांव के युवक की विगत 15 जून को शादी हुई थी. वह दिल्ली से हाल में ही आया था औऱ उसकी शादी तय तिथि को हुई थी. जब वो घर आया तो बिहार में क्वारेंटाइन सेंटर्स बन्द हो चुके थे, जिसके बाद उसे होम क्वारेंटाइन कर दिया गया था. 15 जून को उसकी शादी हुई और 17 जून को उसे पेट दर्द की शिकायत के बाद निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे पटना भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. इसबीच, पटना एम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है. 

आइसोलेशसन वार्ड में भर्ती यह 38 वर्षीय युवक छोटी खगौल का निवासी था. वह 15 जून को एम्स में भर्ती हुआ था. उसे बुखार और सर्दी-खांसी के साथ सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी. वह डायबीटिज से भी पीडित था. अस्पताल में उसके इलाज से जुडे डॉक्टरों ने बताया कि भर्ती होने के कुछ दिन पहले वह दिल्ली से लौटा था. डॉक्टरों ने बताया कि जब से वह भर्ती था, उसकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा था. लेकिन वह काफी परेशान और तनाव में रहता था. डॉक्टरों द्वारा कई बार उसकी काउंसिलिंग भी की गई. वह लगभग ठीक हो चुका था. रविवार को उसका दोबारा सैंपल भी लिया गया था. हालांकि रिपोर्ट आने के पहले ही उसने आत्महत्या कर ली. उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप