लाइव न्यूज़ :

बिहार: मिड-डे मील खाने के बाद 37 बच्चे, रसोइया अस्पताल में भर्ती, शिक्षा अधिकारी ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2022 16:51 IST

घटना को लेकर पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन ने कहा, “प्रथम दृष्टया, यह बीमारी फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई प्रतीत होती है। इन छात्रों को 24 घंटे हमारी सक्रिय निगरानी में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने भोजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्य तेल की गुणवत्ता घटिया होने का संदेह जताया हैजिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

पटनाः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पकारीदयाल उपखंड के गांव के एक सरकारी स्कूल में कथित तौर पर मिड-डे मिल खाने के बाद बुधवार शाम कम से कम 37 बच्चों और एक रसोइए को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी देते हुए पकारीदयाल के उप मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कुमार रवींद्र ने कहा कि सिशानी गांव में राजकीय मध्य विद्यालय के 37 छात्रों ने बुधवार को अपने गांव के स्कूल में दोपहर का भोजन खाने के कुछ घंटों बाद बेचैनी, पेट दर्द की शिकायत की।

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने कहा, “मामला हमारे संज्ञान में आने के तुरंत बाद, हमने शाम को उनके घरों से पकारीदयाल के उपखंड अस्पताल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

घटना को लेकर पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन ने कहा, “प्रथम दृष्टया, यह बीमारी फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई प्रतीत होती है। इन छात्रों को 24 घंटे हमारी सक्रिय निगरानी में रखा गया है। हालांकि, भोजन के नमूने की जांच के बाद सटीक कारण का पता चल सकता है।” 

इस बीच, अधिकारियों को संदेह है कि भोजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्य तेल की गुणवत्ता घटिया थी। एसडीएम कुमार ने कहा, “रसोइया को संदेह था कि खाद्य तेल में कुछ समस्या थी। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मामले की जांच कर रहे हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

 

टॅग्स :बिहारमिड डे मील
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर