लाइव न्यूज़ :

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से हुई 17 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे, पेड़ के नीचे दबकर 6 पुलिसकर्मी घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2019 14:52 IST

आपदा प्रबंधन विभाग ने गया व कैमूर से 3-3, पटना, भोजपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सिवान से 2-2 और कटिहार में एक की मौत की पुष्टि की है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बीते जून महीने में भी वज्रपात गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई थी. बिजली गिरने से कैमूर जिले में सबसे अधिक 4 लोगों की मौत  हो गई है.

बिहार के कई जिलों में मंगलवार की देर शाम हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात(आकाशीय बिजली) से जहां 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए हैं.

इसके साथ ही कई मवेशियों के भी मरने की खबर है. प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने इन मौतों की पुष्टि करते हुए घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. 

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ऐसे संकट काल में मृतकों के परिजनों के साथ खडी है.

राज्य सरकार ने वज्रपात से हुई मौत के बाद मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

दरअसल, मंगलवार की दोपहर बाद कई जिलों में तेज हवा के साथ कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई और इस दौरान अलग-अलग जिलों से वज्रपात यानि आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं. जिनमें 17 लोगों की मौत की खबर के साथ ही 5 लोगों के झुलसने की भी सूचना है.

वहीं पटना में पुलिस लाइन में भारी बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबकर छह पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. घायल पुलिसकर्मी टेंट लगाकर रह रहे थे. सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से कैमूर जिले में सबसे अधिक 4 लोगों की मौत  हो गई है. वहीं जिले में अलग-अलग जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण पांच लोग झुलस गए. जबकि मोतिहारी में भी वज्रपात से तीन लोगों की मौत की खबर है.

वहीं, अरवल जिले में भी मूसलाधार बारिश के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. इसके साथ ही जहानाबाद और मुजफ्फरपुर से भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत की खबर है. यहां इन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है.

जहानाबाद में वज्रपात से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि मुजफ्फरपुर में इसके कारण एक व्यक्ति को जान गंवानी पडी.

आपदा प्रबंधन विभाग ने गया व कैमूर से 3-3, पटना, भोजपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सिवान से 2-2 और कटिहार में एक की मौत की पुष्टि की है.

इस बीच वज्रपात की बढती घटनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वज्रपात से होने वाली मौतों में कमी किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि विभाग ने एक अमेरिकी कंपनी से किया करार किया है, जिसके तहत वज्रपात की सूचना के लिए सेंसर लगाए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि इन सेंसरों के जरिये वज्रपात की सूचना समय मिल जाएगी और लोगों को आगाह किया जा सकेगा. जिससे वज्रपात से होने वाली मौतों में कमी आएगी.

यहां बता दें कि बिहार के बीते जून महीने में भी वज्रपात गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई थी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील