लाइव न्यूज़ :

बिहारः सिवान में जहरीली शराब मामले में 16 हिरासत में लिए गए, अब तक 5 लोगों की हो चुकी है मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 08:49 IST

जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक,पेट में दर्द, जी मिचलाने और चक्कर आने की शिकायत के बाद रविवार शाम करीब सात बजे 10 लोगों को सीवान जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसिवान जिले के एसपी एस.के. सिन्हा ने बताया कि इसमें 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 6 लोगों का इलाज चल रहा है।पिछले साल दिसंबर महीने में सारण जिले में जहरीली शराब पीने से कथित तौर पर करीब 50 लोगों की जान चली गई थी।

पटनाः बिहार में सीवान जिले के भोपतपुर अनुमंडल में जहरीली शराब से हुई मौत मामले में पुलिस ने अबतक 16 लोगों को हिरासत में लिया है। सिवान जिले के एसपी एस.के. सिन्हा ने बताया कि इसमें 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 6 लोगों का इलाज चल रहा है। बकौल सिन्हा,  हमने 16 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध है।

जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक,पेट में दर्द, जी मिचलाने और चक्कर आने की शिकायत के बाद रविवार शाम करीब सात बजे 10 लोगों को सीवान जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान में कहा गया, ‘‘अस्पताल के चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) ले जाते समय दो और लोगों की मौत हो गई। सात अन्य लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।’’ स्थानीय लोगों ने बताया कि बीमार पड़े सात लोगों में कई की हालत गंभीर है। इस बीच सिवान के एसपी ने बताया कि 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

धिकारियों के मुताबिक, ''सुरक्षाकर्मियों की एक टीम को इलाके में तैनात कर दिया गया है। संबंधित थाना ने एक मामला दर्ज किया है और विषय की जांच की जा रही है। मामले में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में सारण जिले में जहरीली शराब पीने से कथित तौर पर करीब 50 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद बिहार विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप लगाये जाते देखने को मिला था। विपक्षी नेताओं ने जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार किया था। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि सारण में जहरीली शराब पीने से 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

टॅग्स :सिवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील