लाइव न्यूज़ :

MP BJP: CM फेस के दावेदारों की सौजन्य मुलाकातों का बड़ा राज

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 11, 2023 12:01 IST

मध्य प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर कुछ घंटे के बाद साफ हो जाएगी। अगले कुछ घंटे के बाद यह साफ होगा कि मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 7 दिन से नेताओं की धड़कनें तेज है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में किसकी सरकार,थोड़ी देर तस्वीर होगी साफ सीएम फेस के दावेदारों ने कैसे खुद को किया प्रोजेक्टसौजन्य मुलाकातों के बहाने सीएम पद की दावेंदारी

BJP विधायक दल की बैठक आज

आज शाम को 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में तीन पर्यवेक्षक भाजपा विधायकों से रायशुमारी कर सीएम के चेहरे के नाम का ऐलान करेंगे।

 लेकिन इस बैठक से पहले भोपाल से लेकर दिल्ली तक हुई मेल मुलाकातों का क्या राज है । यह हम आज आपको बताएंगे । मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सत्ता पर रहेंगे या फिर कोई चौंकाने वाला नाम सामने आएगा। आज शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक के बाद कयासों पर विराम लग जाएगा। लेकिन विधानसभा चुनाव और नतीजे के बाद से लग रही मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की भोपाल से लेकर दिल्ली तक दौड़ और मेल मुलाकातों का राज क्या है। यह भी जान लीजिए, बीते दिनों मध्य प्रदेश से जुड़े सांसदों ने दिल्ली दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छोड़कर सीनियर विधायकों से लेकर चुनाव जीते सांसदों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने में भूमिका निभाने वाले नेताओं के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि मुलाकातों के पीछे हिंदी राज्यों में मिली भाजपा की जीत की बधाई देना और सौजन्य मुलाकात बताया गया हो । लेकिन कहानी यह है की पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर और मोदी शाह के सामने खुद के चेहरे को प्रोजेक्ट करने के लिए चुनाव जीते विधायकों ने खुद का चेहरा आगे करने की कोशिश की । 

किसने किससे कहां की मुलाकात

बीते दिनों में किसने कहा किससे की मुलाकात, जबलपुर से चुनाव जीते राकेश सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। सीधी से सांसद रही रीती पाठक ने भी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अश्विनी अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पीएम मोदी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी बीते दिनों दिल्ली में पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से लेकर पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की। वही भोपाल में डटे सीएम शिवराज से भी पार्टी के नेताओं की मुलाकात हुई। प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गी से लेकर विधानसभा के अध्यक्ष रहे गिरीश गौतम ने भी सीएम शिवराज से मुलाकात की।

 मुलाकात को भले ही पार्टी के नेताओं ने सौजन्य बताया हो। लेकिन इसके पीछे बड़ी वजह खुद को सीएम पद के लिए प्रोजेक्ट करना रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अपने नाम पर आम सहमति बनाने के लिए भी पार्टी नेताओं ने इन मुलाकातों को जरिया बनाया है।

किस वर्ग से किस चेहरे की खुलेगी लाटरी

 प्रदेश में छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में किस वर्ग का होगा चेहरा। अटकलें तेज है, वही छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरे विष्णु देव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश में किस वर्ग का चेहरा कम होगा इसको लेकर भी अटकले तेज है।

 मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग की आबादी 52 फ़ीसदी है और 72 विधानसभा सीटों में से 55 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। ओबीसी चेहरे की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल का नाम सबसे ऊपर है।

 एससी सीटों की बात करें तो 16 फीसदी आबादी वाले मध्य प्रदेश में एससी की 35 सीट हैं जिनमें से 26 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। ऐसे में वीरेंद्र खटीक का नाम भी शामिल हो सकता है।

 एसटी सीटों की बात करें तो प्रदेश में आदिवासी वर्ग की 20% आबादी है। 47 सीटों में से 24 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। ऐसे में सुमेर सिंह सोलंकी का नाम शामिल हो सकता है।

 सामान्य वर्ग की मध्य प्रदेश में 12 फीसदीक आबादी है 76 सीटों में से 58 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, राकेश सिंह कैलाश विजयवर्गीय, रीति पाठक और गोपाल भार्गव जैसे नाम चर्चा में है।

 हालांकि यह तय जो चेहरा मोदी शाह की फिट लिस्ट का होगा,उसके नाम की लॉटरी खुलेगी। 

टॅग्स :भारतBJPNadda BJPAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो